Daily Archives: June 3, 2017

आर्मी के काफिले पर हमला, दो जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकियों ने आर्मी के काफिले पर हमला किया। काफिले पर फायरिंग जिले के काजीगुंड इलाके में हुई। इसमें 2 जवान शहीद और 5 जख्मी हो गए। उधर, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कृष्णा घाटी सेक्टर में सीजफायर वॉयलेशन किया। पुंछ में शुक्रवार रात 11 बजे से पाक की तरफ से मोर्टार दागे गए। वहीं, कृष्णा घाटी सेक्टर में शनिवार को फायरिंग की गई। भारत की तरफ से भी इसका जवाब दिया गया। इलाज के दौरान शहीद हो गए।

– आर्मी अफसर के मुताबिक, आर्मी के काफिले पर फायरिंग काजीकुंड इलाके की लोअर मुंडा पोस्ट पर हुई। ये श्रीनगर से 100 किमी दूर है।
– फायरिंग में 6 जवान जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत आर्मी के 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 जवान शहीद हो गए। हमलावर आतंकियों की तलाश जारी है।
दो दिन पहले भारत ने पाक के 5 जवान मारे
– जम्मू-कश्मीर के भिम्बर और बट्टाल सेक्टर में गुरुवार को इंडियन आर्मी ने पाकिस्तानी जवानों की फायरिंग का जवाब दिया। इस दौरान PAK के 5 जवान मारे गए और 6 घायल हुए।
– इसको लेकर पाकिस्तान ने एलओसी पर कथित फायरिंग के आरोप में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह को समन भेज तलब किया।
– गुरुवार को ही बारामूला के सोपोर में हुए एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए। ये आतंकी एक घर में छिपे हुए थे। सोपोर के नाटीपोरा इलाके में तड़के 3.30 से फोर्सेस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
– वहीं, एलओसी के पास नौशेरा और कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर वॉयलेशन किया। भारत की तरफ से भी इसका जवाब दिया गया। गोलीबारी में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (GREF) के एक मजदूर की मौत हो गई और 2 सिविलियन्स घायल हो गए थे।

वित्त मंत्री ने जीएसटी के तहत लगने वाली दरों की घोषणा की

देश में एक जुलाई से वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था के लागू होने पर 500 रुपये से कम कीमत वाले जूते-चप्पल पर पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा जबकि इससे अधिक दाम के फुटवियर पर 18 प्रतिशत की दर … अधिक पढ़े ….

ईवीएम पर हल्ला मचाने वाली पार्टियों ने ईसी के चैंलेज से बनाई दुरी

इलेक्शन कमीशन (ईसी) ने शनिवार को ईवीएम चैलेंज रखा था। सीपीएम और एनसीपी की टीम इसमें हिस्सा लेने पहुंचीं, लेकिन उन्होंने हैकिंग की कोशिश करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ प्रॉसेजर समझने आए थे। चीफ इलेक्शन … अधिक पढ़े ….

अलगवादी नेताओं के घर में मिले लश्कर और हिजबुल के लेटर हैड

एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने कश्मीर के टेरर फंडिंग मामले में शनिवार को देश में 24 जगहों पर छापे मारे। कश्मीर में 14, दिल्ली में 8 और हरियाणा के सोनीपत में 2 जगहों पर कार्रवाई की गई। जांच एजेंसी ने … अधिक पढ़े ….

गंगा दशहरा और निर्जला स्नान की तैयारियों में जुटा प्रशासन

गंगा दशहरा और निर्जला स्नान पर्व को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 12 जोन एवं 40 सैक्टर बनाए गये हैं। जिलाधिकारी दीपक रावत के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने मेला नियंत्रण भवन में जोनल … अधिक पढ़े ….

बाबा रामदेव की उत्तराखण्ड के विकास में अहम भूमिका: सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 25 करोड रूपये की लागत से 1 लाख वर्ग फीट पर बने ’पतंजलि सेवा आश्रम’ व संस्कृत गुरूकुलम का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा रामदेव की उत्तराखण्ड के विकास में अहम भूमिका हैं, … अधिक पढ़े ….