Monthly Archives: January 2017

ऋषिनगरी में बसंतोत्सव मेले की धूम

ऋषिकेश।
सोमवार को चार दिवसीय बसंतोत्सव मेले का साइकिल रेस से शुभारंभ हुआ। एसडीएम ऋषिकेश बृजेश कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगियों को रवाना किया। साइकिल रेस में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, एसबीएम पब्लिक स्कूल, पंजाब सिंध क्षेत्र, ओमकारानंद सरस्वति निलायम, आरपीएस, एनडीएस, भरत मंदिर संस्कृत विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर आदि स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के गौतम यादव ने पहला व सरदार इन्द्रजीत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि पंजाब सिंध क्षेत्र के साहिल अहमद तीसरे स्थान पर रहे।
विजेताओं को मेला समिति ने साइकिल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक हर्षवर्धन शर्मा व मेला अध्यक्ष दीप शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मेले के पहले दिन कला प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएन फारुखी, फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ मंहत अशोक प्रपन्न शर्मा ने किया। दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका ऋषिकेश के मैदान में किया गया। पहले दिन दिल्ली व गाजियाबाद के पहलवानों का दबदबा रहा। जबकि बसंत आइडियल का रंगारंग आगाज एसबीएम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया।
मौके पर विनय उनियाल, जयेन्द्र रमोला, राजेन्द्र सेठी, गोविन्द सिंह रावत, डीबीपीएस रावत, धीरेन्द्र जोशी, महेश किंगर, ललित मोहन मिश्रा, रवि शस्त्री, चन्द्रशेखर शर्मा आदि मौजूद थे।

भाजपा में खून से इस्तीफा लिखने का सिलसिला जारी

ऋषिकेश। सोमवार को चन्द्रेश्वरनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। मंडल उपाध्यक्ष सतीश दुबे व नगर मंत्री दीनदयाल राजभर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पहले अपना खून निकलवाया। फिर से खून से प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा भेज … अधिक पढे …

नेशनल जूट बोर्ड महिलाओं को दे रहा प्रशिक्षण

ऋषिकेश। भारतीय ग्रामोत्थान संस्थान ढालवाला के निदेशक अनिल चंदोला ने बताया कि तीन हफ्ते के अंदर महिलाओं को जूट उत्पादों का बेसिक ज्ञान दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें दो हफ्ते का एडवांस प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को इन … अधिक पढे …

पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

ऋषिकेश। डीएसपी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में सोमवार शाम शहर के चन्द्रेश्वरनगर, मायाकुण्ड, बंगाली बस्ती, चन्द्रभागा, त्रिवेणी कॉलोनी, भैरव कॉलोनी, शान्तिनगर,बनखण्डी, रेलवे रोड, हीरालाल मार्ग सहित अन्य जगहों पर पुलिस के जवानों ने शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैग मार्च … अधिक पढे …

आस्था पथ उड़ाई जा रही आचार संहिता की धज्जियां

ऋषिकेश। आस्थापथ पर विधायक निधि से बेंचों को लगाया गया है पर चुनाव आचार संहिता लगने के कारण इस समय किसी भी व्यक्ति का नाम उस पर नहीं लिखाया जा सकता है। इससे उसे चुनाव में लाभ मिल सकता है। … अधिक पढे …

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक के पैर कटे

ऋषिकेश। सोमवार शाम पांच बजे आईडीपीएल निवासी अमन ममगाईं (35) अपनी दुकान के पास ही टहलते हुए रेलवे ट्रैक पर जा रहे थे। इस बीच वह ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे … अधिक पढे …

ऑटोनॉमस के छात्र ने छात्रा को मारा थप्पड़

ऋषिकेश। ऑटोनॉमस कॉलेज में शनिवार को बीकॉम फेकल्टी के बाहर फैकल्टी के ही एक छात्र और छात्रा में कहासुनी हो रही थी। तभी छात्रा को छात्र ने सरेआम थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद छात्रा चिल्लाने लगी तो उसके … अधिक पढे …

शताब्दी ट्रेन के नजदीक आते ही कूद गया युवक

शताब्दी ट्रेन के आगे छलांग लगा युवक ने दी जान ऋषिकेश। सुमित सिंह नेगी (24) पुत्र मोहन सिंह नेगी निवासी काशीरामपुर मल्ला, लालपानी तहसील कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल मोतीचूर फाटक बंद होने के बाद शनिवार दोपहर पटरी के रास्ते मोतीचूर … अधिक पढे …

गंगा के किनारे मिला बालक का शव

ऋषिकेश। शनिवार सुबह सवा नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एम्स रोड स्थित गंगा किनारे मरीन ड्राइव के पास एक बालक का शव पड़ा है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन … अधिक पढे …

पुलिस ने 213 फर्जी सिम के साथ दो दबोचे

ऋषिकेश। शहर में फर्जी सिम बेचने के मामले में एसओजी देहरादून को बहुत दिनों से शिकायत मिल रही थी। एसओजी की टीम ने इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह सामंत, एसओजी इंचार्ज अशोक राठौर, दरोगा राजेन्द्र सिंह रावत को लेकर श्यामपुर के सिंह … अधिक पढे …