Daily Archives: October 7, 2016

पिण्डारी, कफनी व सुंदरढुंगा ट्रैक रूट की वर्तमान स्थिति खराब

बागेश्वर।
राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने विकासखण्ड कपकोट के सुदूरवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण करने के पष्चात विकास भवन सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में उक्त स्थानों में पायी गयी विभिन्न कमियों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी तथा इन कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देष दिये।
सांसद ने बताया कि पिण्डारी, कफनी व सुंदरढुंगा ट्रैक रूट की वर्तमान स्थिति काफी खराब है लिहाजा उसे शीघ्रातिषीघ्र दु्रुस्त किया जाय ताकि उस रूट में चलने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेषानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में ट्रैक रूट में आये ट्रैकरों की संख्या लगभग 1467 है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी इन मार्गों की मरम्मत किया जाना नितांत आवष्यक है क्योंकि ये पर्यटक क्षेत्र होने के कारण यहॉं की अर्थव्यवस्था से सीधे तौर से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पर्यटकों के रात्रि विश्राम हेतु बनाये गये फाइबर हट्स, गैस्ट हाउसों, डाक बंगलों और शौचालयों की स्थिति पर भी चर्चा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों से मार्गों सहित इन सब का निरीक्षण करने के पष्चात् कमियों को दूर करते हुए उन्हें अधिक से अधिक लाभकारी व सुविधाजनक बनाने के निर्देष दिये।

114

उन्होंने इस वर्ष वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त सार्वजनिक मार्गों, भवनों, विद्यालयों, पेयजल, सिंचाई, विद्युत, आदि योजनाओं एवं परिसम्पत्तियों का ब्यौरा तैयार रखने के निर्देष अधिकारियों को दिये ताकि भ्रमण व जॉंच हेतु आ रहे केन्द्र सरकार के दल को वास्तविक वस्तुस्थिति से अवगत कराने में आसानी हो सके।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीष ऐठानी, विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, सीडीओ एस.एस.एस. पॉंगती, उप जिलाधिकारी कपकोट कैलाष टोलिया, डीडीओ केएन तिवारी, डीएफओ एमबी सिंह, सीएमओ डा. संजय साह, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, मुख्य पषुचिकित्साधिकारी डा0 उदय शंकर, कु0मं0 वि0नि0 के सहायक अभियन्ता दीपचन्द्र लोहनी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

काण्डा में बीपीएल महिला को मिले गैस कनेक्शन

बागेश्वर। केन्द्रीय कपडा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने काण्डा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारम्भ करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाऐं संचालित की गई है। प्रधानमंत्री की मंषा के अनुसार हर योजना … अधिक पढे ….

टाइफाइड मरीजों की बढ़ रही संख्या

एक माह में हजार से अधिक मरीजों में टाइफाइड की हो चुकी पुष्टि ऋषिकेश। गुरुवार को सरकारी अस्पताल की ओपीडी में 510 मरीजों ने पंजीकरण कराया। 29 मरीजों में डेंगू की आशंका के चलते ब्लड जांच की गई, जिसमें से … अधिक पढे ….

महिलाओं ने जल संस्थान दफ्तर में किया प्रदर्शन

ऋषिकेश। ढालवाला-चौदहबीघा की महिलाएं बड़ी संख्या में आशुतोष नगर स्थित जल संस्थान दफ्तर पहुंचीं। यहां उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि क्षेत्र में पिछले छह महीने से पेयजल समस्या बनी हुई है। … अधिक पढे ….

गुमानीवाला में गुलदार की दहशत

ऋषिकेश। ग्रामीण इलाके में गुलदार सक्रिय हो गया है। गुरुवार तड़के गुलदार गुमानीवाला गुर्जर बस्ती में पालतू मवेशियों पर झपटा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल में भाग गया। ग्राम प्रधान ने सूचना के बावजूद वनकर्मियों के मौके पर … अधिक पढे ….

भारती शिक्षा निकेतन चकजोगीवाला ओवर ऑल चैम्पियन

ऋषिकेश। 17वीं ब्लाक स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता में चकजोगीवाला के भारती शिक्षा निकेतन को ओवर ऑल चैम्पियन के खिताब से नवाजा गया। समापन पर विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गुरुवार को श्यामपुर … अधिक पढे ….

दुराचार के प्रयास के मामले में एक गिफतार

डोईवाला। डोईवाला की केशवपुरी बस्ती में एक मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने स्थानीय निवासी भगवती पुत्र चिरंजीलाल को एक नाबालिक लडकी से दुराचार के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने लिखा … अधिक पढे ….

मंडी समिति ने पकड़ा चावल से लदा ट्रक

ऋषिकेश। गुरूवार को मंडी समिति के सचल दल को सूचना मिली की चंद्रभागा पुल के पास एक ट्रक संदिग्ध हालात में खड़ा है। सूचना पर पहुंचे सचलदल ने ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में 75 कुंतल चावल रखा गया था। … अधिक पढे ….

रावण ने सीता हरण को छल का लिया सहारा

ऋषिकेश। श्रीरामलीला कमेटी सुभाष बनखण्डी में रामलीला मंचन के 8वें दिन सीता हरण, जटायु मरण और शबरी मिलन की लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला देखने को पंडाल में इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। सीता हरण … अधिक पढे ….

वाणिज्यकर कर्मचारियों की हड़ताल जारी

ऋषिकेश। उत्तराखंड वाणिज्यकर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की ऋषिकेश शाखा से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। उन्होंने प्रांतीय पदाधिकारियों के फैसले पर सहमति जताते हुए लिखित आश्वासन पर ही हड़ताल वापस लेने की बात कही। ऋषिकेश में … अधिक पढे ….