Tag Archives: Women’s Reservation Bill

राज्यसभा में महिला बिल पास होने पर मंत्री अग्रवाल ने मनाई खुशी, महिलाओं को दी बधाई

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ खुशियां मनाई। इस दौरान एक-दूसरे का मुंह मीठा भी कराया।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित होना महिलाओं के लिए हर्ष की बात है, प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में यह इतिहास रचा गया है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्यसभा में बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े, जबकि विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। डॉ अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति को एक विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक पारित होने से मिलेगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस विधेयक के प्रति देश के सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना ये हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने वाली है। कहा कि राज्यसभा में वोटिंग में सभी सांसदों ने एक सुर में बिल को समर्थन दिया। यह अपने आप में बड़ी बात है।

जिलाध्यक्ष कविता शाह ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण महिला आरक्षण बिल पास होना है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत हुई है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, पार्षद तनु तेवतिया, जिला महामंत्री अनिता प्रधान, गीता मित्तल, पूनम कंडवाल, निवेदिता सरकार, पिंकी धस्माना, ममता सकलानी, गीता थापा, भावना किशोर गौड़, तनु रस्तोगी, माया घले, रीता असवाल, सुधा असवाल, श्वेता, मनोरमा, शिला अग्रवाल, आशा पुनः, शीतल क्षेत्री, माया थापा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहे।

संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश होने पर मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया उत्साह

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने पर महिला मोर्चा जिला ऋषिकेश की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने महिला कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही … read more

भाजपा संगठन ने धामी सरकार को कहा धन्यवाद, पूरी खबर पढ़े

भाजपा ने विधानसभा में पेश महिला आरक्षण विधेयक, धार्मिक स्वतंत्रता कानून को अधिक कड़ा करने वाले संसोधन विधेयक समेत सदन पटल पर रखे सभी विधेयकों का स्वागत किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का … अधिक पढ़े …