Tag Archives: Thana Munikirati

चार बच्चों की मां, दो बच्चों के बाप के साथ फुर्र

ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती में कार्यरत एक महिला सफाईकर्मी अपने साथी कर्मचारी के साफ फुर्र हो गई है। महिला के चार बच्चे हैं और साथी कर्मचारी के दो बच्चे है। जानकारी के अनुसार महिला पूर्व में भी ऐसा कई दफा कर चुकी है।

दरअसल, एक महिला के परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया गया कि लापता महिला है। काफी खोजबीन की मगर, उसका पता नहीं चल पा रहा है। बता दें कि उक्त लापता महिला नगर पालिका मुनिकीरेती में सफाई कर्मी है, इस दौरान एक सहकर्मी के साथ संपर्क में आकर वह प्रेम प्रसंग में चल रही थी। मौका पाकर वह उसके साथ फुर्र हो गई है। वहीं, मामला मुनिकीरेती पुलिस के संज्ञान में है।

मामला संज्ञान में आया है, उनका पता लगाने में टीम लगी हुई है।
– विनोद कुमार, चैकी प्रभारी कैलाश गेट।

गर्लफ्रेंड के रूठने पर विदेशी नागरिक ने की आत्महत्या

ब्राजील के 49 वर्षीय नागरिक ने गर्लफ्रेंड के रूठने पर सुसाइड कर लिया। उन्होंने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटककर अपनी जान दे दी। मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। … read more