Tag Archives: Swami Surrender Ashram

स्वामी समर्पण आश्रम में लगा टीकाकरण, 60 लोगों को लगी वैक्सीन

स्वामी समर्पण आश्रम घुघतानी में टीकाकरण केंद्र खुल गया है। पहले दिन 60 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। स्थानीय लोगों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया।

स्वामी समर्पण आश्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। इस दौरान सुबह 9 से लोग आश्रम परिसर में पहुंचे। 45 साल से ऊपर वाले केंद्र पर पहुंचे। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग में खड़े को एक एककर लोगों को टीका लगाया गया। डा. जगदीश जोशी ने बताया कि केंद्र 50 लोगों को वैक्सीन लगी। बताया कि पूर्णांनंद इंटर कॉलेज में 18 से 44 की आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस दौरान आश्रम के स्वामी समर्पणानंद सरस्वती, प्रधान पार्वती देवी, बीडीसी मेंबर किरण देवी, वार्ड सदस्य आशा देवी, नरेंद्र बिष्ट, कमल, सागर, भगवान पुंडीर आदि थे।