Tag Archives: Summer Capital Uttarakhand

गैंरसैण अवस्थापना विकास कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में गैंरसैंण अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा की। गैंरसैण अवस्थापना विकास कार्यों के तहत नगर पंचायत गैंरसैंण के विभिन्न वार्डां में 12.5 मीटर ऊंचाई एलईडी हाईमास्ट लाइटों (एसआईटीसी) को लगाने, नगर पंचायत के क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग में लगभग 3.5 किमी क्षेत्र में सिंगल आर्म पोल पथ प्रकाश लाइटों की व्यवस्था, अन्य संवेदनशील स्थानों पर सोलर लाइटों की व्यवस्था, सिंचाई उपखण्ड गैंरसैंण की आवासीय कॉलोनी में प्रमुख अभियन्ता बैस कैम्प भवन निर्माण, भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधु ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैंरसैंण में अवस्थापना विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण किया जाय। बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, हेमकुण्ड साहिब दर्शनार्थ जाने वाले गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के आवागमन का मुख्य मार्ग एनएच 109 गैरसैंण से होकर गुजरता है। इसलिए यहां सेवा सुविधाओं के विकास हेतु आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। यहां पर बेहतरीन सुविधाओं के विकास से स्थानीय जनता, यात्रियों, पर्यटकों, विधानसभा सत्र के दौरान आने वाले प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को भी लाभ मिलेगा।
बैठक में इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव हरीचंद सेमवाल एवं सिंचाई, कृषि एवं शहरी विकास विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

उत्तराखंड में 04 नई चाय फैक्ट्रिया होंगी स्थापित

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास में चाय विकास बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने निर्देश दिए कि चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण … अधिक पढ़े …

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुआ सचिवालय का शिलान्यास, लागत है 110 करोड़ रूपए

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में उत्तराखण्ड सचिवालय गैरसैंण का शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत 110 करोड़ रूपए है। गैरसैंण भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन के बाद अब सचिवालय भी जल्द ही बनेगा। ’ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र … अधिक पढ़े …

हमने प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान कर गैरसैण को बनाया ग्रीष्मकालीन राजधानीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दूधातोली में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली एक महान देशभक्त के साथ दूरदृष्टा भी थे। उन्होंने पहाड़ की पीड़ा को … अधिक पढ़े …

हर न्याय पंचायत को ई-पंचायत सेवा देने वाला उत्तराखंड बना देश का तीसरा राज्य

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य की ग्रीष्माकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में राज्य की 662 ई-पंचायत सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने ई-पंचायत सेवा केन्द्र के लाभार्थियों से ई-संवाद भी किया। मुख्यमंत्री के प्रयासों से सभी न्याय … अधिक पढ़े …