Tag Archives: Mars

22 सितंबर को एक ही अवधि के होंगे दिन और रात

22 सितंबर को 12 घंटे का दिन और 12 ही घंटे की रात होगी। यह मंगल ग्रह के धरती के समीप आने के कारण होगा। इन दिनों मंगल ग्रह काफी चमकता दिख रहा है। यह निरंतर धरती की तरफ आ रहा है। छह अक्टूबर को यह धरती के सर्वाधिक करीब होगा। इस बार 22 सितंबर को दिन व रात बराबर होने जा रहे हैं।

साल में दो बार ऐसी स्थिति बनती है, जब दिन व रात का समय बराबर हो जाता है। सितंबर से पहले 20 मार्च में भी दिन व रात की अवधि बराबर रहती है। वर्ष 2018 और वर्ष 2019 में 23 सितंबर को दिन व रात की अवधि बराबर थी। अगले साल भी 22 सितंबर को दिन व रात बराबर होंगे। इसके बाद 2022 व 2023 में 23 सितंबर को दिन व रात बराबर होंगे। सितंबर माह में दिन रात समान होने की तारीख का दिन अंतर दो साल के अंतराल में आता है। इस बीच साल के दो दिन ऐसे भी होते हैं, जब 20 या 21 जून का दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है और 21 या 22 दिसंबर की रात वर्ष की सबसे लंबी रात होती है।

यह राशि के जातक अपने गुणों को पहचान ले तो बदल सकती है तकदीर

ज्योतिष के अनुसार राशि चक्र में 12 राशियां होती हैं। इनमें से कुछ राशियों के लोग बहुत ही प्रभावशाली होते है। ये लोग अपने जीवन में सफलता हासिल करते हैं अगर इन राशियों के लोग अपने अंदर छिपे गुणों को … अधिक पढ़े …