Tag Archives: Maa Katyayani Temple Rishikesh

मकर सक्रांति पर एसएसपी टिहरी ने मां कात्यायनी मंदिर में निर्धनों को बांटे कंबल

मकर सक्रांति पर निर्धनों, ब्राह्मणों और भिक्षुकों को दान देने की परंपरा है, इसी कड़ी में आज शीशमझाड़ी स्थित ज्ञान करतार आश्रम में मां कात्यायनी मंदिर में जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। मुख्य अतिथि एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने आश्रम प्रबंधक गुरविंदर सलूजा के साथ सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किया। मौके पर खिचड़ी का प्रसाद भी दिया गया।

मौके पर एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने कहा कि मकर सक्रांति का पुराणों में बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। इस पुण्य दिन में ब्राह्मणों, जरूरतमंदों, निर्धनवर्ग के लोगों को दान का महत्व भी है। वहीं, पहाड़ों में इस दिन घुघुतिया त्यौहार भी मनाया जाता है, जो विशेष रूप से कौओ को समर्पित है। आज के दिन कई पकवान भी बनाए जाते है। एसएसपी ने मौके पर मौजूद लोगों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर देवभूमि उद्योग मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, विमला रावत, मधु जोशी, गुरविंदर सलूजा, नमित सलूजा, प्यारेलाल जुगलान, रविंद्र सलूजा, एसएस राणा, शंकराचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री, अशोक थापा, वेद प्रकाश ढींगरा, नर्मदा सेमवाल, दीपक दरगन, पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल, आश्रम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, रमाकांत भारद्वाज,आशीष कुकरेती, सुदीप शर्मा, पंडित रामदेव आदि उपस्थित रहे।

सीएम से मुलाकात कर विस अध्यक्ष ने सौंपे राहत राशि के चेक

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश में कोविड-19 तथा लॉक डाउन से उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत संचालित किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस मौके पर … read more