Tag Archives: Flood Protection Work

बाढ़ सुरक्षा कार्यों का मंत्री सुबोध ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत ढालवाला बाढ़ सुरक्षा कार्य और खराश्रोत बाढ़ सुरक्षा कार्य का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शिलान्यास कर जनता को समर्पित किए। दोनों कार्यों को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा में विकास कार्यों का दौर लगातार जारी है। बीते 100 दिनों में 100 से अधिक सड़कों को नरेंद्र नगर विधानसभा में स्वीकृति दी जा चुकी है। अधीक्षण अभियंता आरके गुप्ता ने बताया कि ढालवाला में चार करोड़ 84 लाख (484.41लाख) और खाना स्रोत में साढ़े तीन करोड़ (359.29लाख) रुपए की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया की टेंडर इंडिया शुरू कर दी गई है। जनवरी माह से कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, सभासद मीनू गोड़ियाल, वंदना थलवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश बट, महामंत्री गोपाल चौहान, बीना जोशी, सिंचाई विभाग विभाग के अधिशासी अभियंता कमल सिंह आदि उपस्थित थे।

विस अध्यक्ष ने बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य शीघ्र शुरु करने के दिए निर्देश

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सौंग नदी पर स्थित ग्राम गौहरीमाफी में 9 करोड रुपए की लागत से बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। इसकी जानकारी आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के संग … अधिक पढे़ …

कांग्रेस नेता का क्षेत्रीय विधायक पर आरोप, बोले बाढ़ सुरक्षा कार्यों के नाम पर भ्रमित किया

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने श्यामपुर व अन्य जगहों में बाढ़ प्रभावित जगहों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बीते वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में चंद्रेश्वरनगर, मायाकुंड, त्रिवेणी घाट में … अधिक पढ़े …

बाढ़ सुरक्षा कार्यों की मंत्री ने की समीक्षा, बताया सरकार की तैयारी पूरी

(एनएन सर्विस) बरसाती मौसम में उत्तराखंड की प्रमुख नदियों में बढ़ते जलस्तर से बाढ़ के खतरों को भांपते हुए राज्य का सिंचाई विभाग पूरी तैयारियों के साथ बाढ़ सुरक्षा की दृष्टि मुस्तैद है। उत्तराखंड में बाढ़ सुरक्षा सम्बन्धी तैयारियों की … अधिक पढ़े …