Tag Archives: Dhoom Singh Kandari Welfare Society

धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक मानवेन्द्र कंडारी जन्मदिवस मनाया

स्वर्गीय धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आज संस्था के संस्थापक मानवेंद्र कंडारी का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थापक द्वारा क्षेत्र के 3 दिव्यांग लोगों को व्हील चेयर का वितरण किया गया। इनमें टिहरी विस्थापित कॉलोनी डोबरा के 45 वर्षीय दिनेश राणा, विस्थापित क्षेत्र माली देवल के 11 वर्षीय ऋषभ जोशी तथा रुषा फार्म गुमानी वाला की 13 वर्षीय ऋषिता थापा शामिल रही।
इस अवसर पर संस्थापक मानवेंद्र कंडारी ने बताया कि संस्था समय-समय पर क्षेत्र के दिव्यांग, निराश्रितों और असहाय लोगों की मदद के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करती है। इस अवसर पर रोटरी सेंट्रल के अध्यक्ष संजय सकलानी, स्व.धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान, उपाध्यक्ष महावीर उपाध्याय, सचिव टेक सिंह राणा, विनोद पोखरियाल, नवीन नेगी, ग्राम प्रधान राजेश व्यास, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, कांता प्रसाद कंडवाल, पूर्व प्रधान सरोप सिंह पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

शिवानी गुप्ता का तीर्थनगरी में हो रहा सम्मान

शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल तथा स्व. धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त रूप से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में अबू धाबी में आयोजित पांचवीं जु-जित्सु एशियन चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर तीर्थ नगरी ऋषिकेश … अधिक पढे़ …