Tag Archives: cocktail-free marriage

शादी में संस्कार परोसे, शराब नहींः कुसुम जोशी

अपनों की शादी समारोह में संस्कार परोसे, शराब नहीं, इस कथन को सार्थक करने में जुटी मैत्री स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने यह बात कही।

दरअसल, कुसुम जोशी ने आज ढालवाला निवासी शोभा बर्थवाल व आवास विकास निवासी उर्मिला डिमरी के पोते के मुडंन में पहुंची। दोनों ही कार्यक्रम में शराब को दूर रखा गया। इसके अलावा यहां संस्कृति और संस्कार देखने को मिले। इस मौके पर मै़त्री स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने दोनों ही परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को कहा कि काॅकटेल जैसे प्रोग्राम को दूर करें, आओं एक नई शुरूआत करें। संस्कार व संस्कृति को बढ़ावा दें।

कॉकटेल मुक्त उत्तराखंड अभियानः मैत्री स्वयं सेवी संस्था ने की वेबसाइट लांच

काॅकटेल मुक्त शादी अभियान चलाकर लोगों में जागरूकता और अपनी संस्कृति को जोड़े रखने के लिए तत्पर मै़त्री स्वयं सेवी संस्था ने अब अपनी वेबसाइट लांच की है, इस वेबसाइट का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य को काॅकटेल मुक्त बनाना है। संस्था … अधिक पढ़े …