Tag Archives: BJP State President Uttarakhand

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया राज्य निर्माण संघर्ष को पाठ्यक्रम में शामिल करने संबंधी फैसले का स्वागत

भाजपा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य निर्माण आंदोलन के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए स्वागत किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने संगठन व प्रदेशवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि भावी पीढ़ी को राज्य निर्माण के लिए हुए बलिदान और संघर्ष की जानकारी और उनमें कृतज्ञता का भाव जागृत होना भी अति आवश्यक है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी के कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य निर्माण के संघर्ष को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा जनभावना का सम्मान है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के सामने आंदोलनकारियों की शहादत, कुर्बानियों एवं उनके विचारों से जुड़ी अधिकृत जानकारी आना बेहद जरूरी है जिसके लिए इसका स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना बेहतर कदम है। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी व नई पीढ़ी का अधिकार भी है कि किस तरह अथाह कष्टों व बाधाओं को सहते हुए पूर्णतया अहिंसात्मक तरीके से हमने पृथक राज्य प्राप्त किया है। मुजफ्फरनगर नरसंहार, खटीमा, मसूरी, श्रीयंत्र टापू गोलीकांड जैसे अनेकों घावों के दर्द का भी उन्हें अहसास हो ताकि एक कृतज्ञता का भाव भी उनके मन मस्तिष्क में जागृत हो।

एचएमटी की भूमि राज्य को मिलना धामी सरकार की बड़ी उपलब्धिः महेंद्र भट्ट

हल्द्वानी एचएमटी की भूमि राज्य सरकार को मिलने से भाजपा संगठन ने इसे धामी सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि करार दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र … अधिक पढ़े …

राजनीतिः मदन कौशिक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, तो कांग्रेस ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, फूंका पुतला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर भ्रष्टाचार के एक मामले को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका है। साथ ही मदन कौशिक के विरूद्ध मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं … अधिक पढ़े …

हरीश रावत की मनमानी से तंग आकर भागे कांग्रेस से विधायकः भगत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने हरीश रावत के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने भाजपा पर विधायकों को चुराने का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष भगत ने कहा कि जनता के द्वारा नकारे जाने के बाद हरीश रावत … अधिक पढ़े …

इंदिरा पर विवादित बयान के बाद बोले बंशीधर भगत, मेरा आशय आहत करने का नहीं था

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि उनके द्वारा भीमताल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में एक शब्द से नेता प्रतिपक्ष आहत हुई है ऐसा उनके संज्ञान में आया है। जबकि उनका इसके पीछे कोई मंशा नही थी और … अधिक पढ़े …

नेता प्रतिपक्ष के बयान का वंशीधर भगत ने किया जबाव, बोले बिना पायलट वाले जहाज पर सवार है कांग्रेस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के भाजपा नेताओं के बगावत वाले बयान पर अपना जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस बिना पायलट वाले जहाज पर सवार है। वह अब अफवाहों की राजनीति कर रही है … अधिक पढ़े …

तीन तलाक की जंग लड़ने वाली शायदा ने ओढ़ा भगवा चादर, भाजपा को सिद्धांतवादी पार्टी बताया

सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक पर प्रथम याचिका करने वाली उत्तराखंड की शायरा बनो अब भाजपाई हो गई है। उन्होंने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शायरा बानो … अधिक पढ़े …