Tag Archives: Banned Ganga Ghat

मुनिकीरेतीः प्रतिबंधित गंगा घाट पर स्नान कर रहे हरियाणा के दो युवकों का पुलिस ने किया चालान

मुनिकीरेती पुलिस ने प्रतिबंधित गंगा घाट पर स्नान कर रहे हरियाणा के दो युवकों का चालान किया है। पुलिस अब डूबने की लगातार हो रही घटनाओं के बाद सबक लेकर चौकसी बढ़ाने में लग गई है।

प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया की जल पुलिस फ्लड कंपनी के साथ प्रतिबंधित स्नान घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की क्षेत्र में प्रतिबंधित घाटों पर ही डूबने की घटनाएं अधिक सामने आ रही हैं। लिहाजा साईंघाट, तपोवन स्थित नीमबीच, आस्थापथ, नावघाट आदि स्थानों पर फ्लेक्सी बोर्ड, चेतावनी बोर्ड, साइन बोर्ड लगाए जायेंगे। साथ ही लाउड हेलर के माध्यम से भी लोगों को प्रतिबंधित घाटों पर स्नान ना करने को जागरूक किया जायेगा। इस दौरान प्रतिबंधित घाट पर स्नान करने वाले हरियाणा के दो पर्यटकों का पुलिस ने चालान किया। इनकी पहचान नरेश और कृष्ण निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है।