Tag Archives: 2022 Vis Election

सरकार के विकास कार्यों के बूते 2022 में पुनः सत्ता में आएगी भाजपाः विनय रोहिल्ला

आगामी 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से दोबारा सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। यह बात ऋषिकेश पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व योजना आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने कही। इससे पूर्व नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता का जोरदार स्वागत किया।

योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता कमर कसकर संगठन हित के लिए काम करें। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लेकर जाएं। भाजपा हर वर्ग के लोगों की पार्टी है और सभी वर्गों का सम्मान करती है।

मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि कुशल नेतृत्व और मजबूत संगठन के बूते भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड की सत्ता में काबिज होगी। उन्होंने कहा कि महज 1 दिन के भीतर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जो उत्साह दिखाया है वह अपने आप में इस बात को सच साबित करता है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, इन्द्रसेन सिंह, विनोद शर्मा, दीपक तायल, अनिता रैना, अनिता प्रधान, कमला गुनसोला, लता तिवाड़ी, कमलेश जैन, विजय बडोनी, विजेंदर मोघा, विपिन पंत, शारदा पंत, राजेन्द्र बिष्ट, राजेश दिवाकर, प्रदीप कोहली, राजू नर्सिंमहा, पंकज शर्मा, हरीश तिवाड़ी, अक्षय खैरवाल, प्रकान्त कुमार, रजनी बिष्ट, यशवंत सिंह, ममता नेगी, राजपाल ठाकुर, विनोद जुगलान, रणवीर सिंह, राजपाल ठाकुर, हैप्पी सेमवाल, मदन कोठारी, सुनील उनियाल, सुमित्रा उपाध्यक्ष, गौरव कैंथोला आदि मौजूद रहे।