ऋषिकेशः फूड मोर्चा ने उठाया तीमारदारों के पेट भरने का बीड़ा

कोरोना संक्रमण काल में जहां लोग अपने घरों में रहने को मजबूर है, कामकाज जहां चैपट है। ऐसे में अस्पतालों के बाहर मरीजों के तीमारदारों के लिए जो खाने की स्टाॅल लगा करती थी। संक्रमण के चलते बंद पड़ी है। अब सवाल उठता है कि एम्स के बाहर जो मरीज बाहरी क्षेत्रों से पहुंच रहे है, उनके तीमारदारों के सामने में खाने की समस्या पैदा हो रही है। इन्हीं तीमारदारों के पेट भरने का बीड़ा उठाया है ऋषिकेश फूड मोर्चा ने।

फूड मोर्चा के सदस्य व समाजसेवी रवि जैन ने बताया कि एम्स में प्रतिदिन 150 पका हुआ भोजन वितरित किया जा रहा है। यहां तीमारदारों के लिए रोजाना फूड मोर्चा के सदस्य एम्स परिसर में सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क का उपयोग करते हुए पका हुआ भोजन बांट रहे है। तीमारदारों ने फूड मोर्चा के इस कदम को सराहा है।

फूड मोर्चा बिना प्रचार प्रसार के अपने इस पुनित कार्य में पिछले दस दिनों से तन्मयता के साथ लगा हुआ है। फूड मोर्चा एम्स के तीमारदारों के अलावा सड़क पर आवागमन करने वालों और रोडवेस परिसर पर यात्रियों को भी करीब 100 पैकेट पके हुए भोजन के उपलब्ध करवा रहे है। फूड मोर्चा की टीम में प्रदीप सिंह जस्सल, अमर गुप्ता, आनंद कर्णवाल, विनीत जैन, प्रवेश कुमार शामिल है।

फूड मोर्चा के इस हौसले को लोकप्रिय डिजीटल व पौराणिक ‘‘शंखनाद’’ सलाम करता है।