परशुराम जयंतीः जनप्रतिनिधियों ने की सुख शांति की कामना

परशुराम जयंती के मौके पर आज ऋषिकेश के जनप्रतिनिधियों ने सूक्ष्मरूप से उनकी जयंती मनाई। उन्होंने भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी से सुख समृद्धि की कामना की।

भगवान परशुराम महाराज की जयंती पर आज परशुराम चैक पर कोविड को देखते हुए जनप्रतिनिधि पहुंचे। यहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनप्रतिनिधियों ने कोरोना महामारी से जल्द निजात दिलाने की कामना की। मौके पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन कर भगवान का गंगाजल से स्नान कराया। पूजा अर्चना कर भगवान को पुष्प माला पहनाई गई। साथ ही भगवान परशुराम महाराज की आरती कर सभी ने आशीर्वाद लिया।

पंडित रवि शास्त्री ने कहा कि आज का दिन बड़ा पावन शुभ दिन माना जाता है आज ही के दिन अक्षय तृतीया का होना और परशुराम जयंती का होना आने वाले समय के लिए शुभ लक्षण है। भगवान परशुराम भगवान ने हमेशा काम क्रोध लोभ मोह का संहार किया।

इस अवसर पर समस्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पंडित रवि शास्त्री, गोपाल सती, पार्षद शिव कुमार गौतम, रमाकांत भारद्वाज, राकेश शर्मा, कांता प्रसाद भट्ट, दुर्गेश कुमार, प्रेम, पंडित धीरज पंत, राधेश्याम शर्मा, रमाकांत भारद्वाज आदि उपस्थित थे।