पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के पदाधिकारी महिलाएं हर्बल रंग बनाने में जुटी

ग्रामसभा खदरी खड़क माफ की पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के आठ स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों को हर्बल रंग बनाने का चार दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम संगठन की अध्यक्ष ईशा कलूड़ा ने दिया। इसमें रंगों को बनाने से लेकर रंगों की पैकिंग करने का तरीका भी बताया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने घर पर ही उपलब्ध पालक, चुकंदर गेंदा, नीम, करी पत्ता, मेथी, टेसू के फूल, गुलाब की पंखुड़ियों, पुदीना, तुलसी से निर्मित हर्बल रंग बनाए। ग्राम संगठन की अध्यक्ष ईशा कलूडा का कहना है हर्बल रंग बनाकर उसे अपने ग्रामीण क्षेत्र के मार्केट में बेचने से महिलाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर मीना पंवार, शिवानी नेगी, ममता भंडारी, समेश्वरी देवी, दुर्गा चौहान, दीपा सेमवाल, बीना भट्ट, कविता, सविता, सावित्री, बबीता नेगी, मंजू गुंसाई, अर्चना भट्ट, प्रियंका रावत, रुचि, संगीता, मोनिका, कमलेश्वरी, रंजना राणा, सुचिता, सुमित्रा, गुणा पंवार, रीता, सुमति, कुसुम, प्रियंका आदि मौजूद रहे।