कांग्रेस में कुमाऊं मंडल हावी, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता विधानसभा कुमाऊं से ही

कांग्रेस ने अपना पूरा नेतृत्व कुमाऊं मंडल को समर्पित करने का फैसला लिया हैं। ऐसा इसलिए कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी आलाकमान ने करन माहरा का चयन किया हैं।

रानीखेत से चुनाव हार चुके करन अब प्रदेश भर में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। वही, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला किया है। उधर, भुवन कापड़ी को उप नेता विधानसभा बनाया गया है।