जानिए इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष व्रत पर्व का कैलेंडर…

कुमाऊंनी रिश्ते संस्था के संचालक योगेश जोशी ने इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष व्रत पर्व का कैलेंडर जारी किया है।

*फाल्गुन शुक्ल पक्ष व्रत पर्व-*

🔥 दुर्गाष्टमी,होलाष्टक प्रारम्भ- 10 मार्च 26 गते फाल्गुन

🌹चीर बंधन,रंगधारण ध्वजारोपण-13 मार्च(प्रातः 10 बजकर 22 मिनट बाद) मासांत

🌹आमलकी एकादशी व्रत,चैत्र मास प्रारम्भ व फलदेई-14 मार्च 1 गते चैत्र

🌹होलिका दहन-17 मार्च(रात्रि 9:4 से 10 :22 के मध्य)

🌹होली छलड़ी-19 मार्च 6 गते(चैत्र कृष्ण प्रतिपदा)

🔥 *नोट-*
🔥14 मार्च को सम्पूर्ण एकादशी तिथि भद्रा से व्याप्त होने के कारण रंगधारण,चीर बंधन 13 मार्च को 10 बजकर 22 मिनट बाद किया जाना शास्त्र सम्मत है।

🔥17 मार्च होलिका दहन के दिन पूर्णिमा तिथि व प्रदोष काल भद्रा से व्याप्त होने के कारण होलिका दहन भद्रापुच्छ रात्रि 9 बजकर 4 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट के मध्य किया जाना शास्त्र सम्मत है।

🔥इस वर्ष छलड़ी को लेकर लोग भ्रम की स्थिति मे है पर 18 मार्च को सम्पूर्ण पूर्वान्ह में पूर्णिमा तिथि है और छलड़ी सदैव उदयव्यापिनी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में होती है अतः छलड़ी(होली)19 मार्च को शास्त्र सम्मत है।