जगमीत सिंह को लायंस क्लब डिवाइन में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की नई कार्यकारिणी में जगमीत सिंह अध्यक्ष बनाए गए है। इसके साथ ही सत्र 2020-21 में श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया।

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने रायवाला स्थित एक रिसोर्ट में कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब अध्यक्ष महेश किंगर ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करना है। कहा कि कोरोनाकाल और सामान्य दिनों में भी क्लब सदस्यों द्वारा लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में 2020-21 में श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके बाद क्लब अध्यक्ष महेश किंगर ने जगमीत सिंह को नए अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा। विकास ग्रोवर सचिव व वन शुक्ला कोषाध्यक्ष बनाए गए।

नवनियुक्त अध्यक्ष जगमीत सिंह ने कहा कि वे 20 वर्षों से क्लब में जुड़कर कार्य कर रहे हैं। वे सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। मौके पर क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र, अमित सूरी, अंकित कालरा, कपिल गुप्ता, आशु डंग, घनश्याम डंग, रजत, कृष्णा कालरा, हितेश सदाना, श्रवण सूरी, दीपेश कोहली, रोहित भाटिया, दीपक वर्मा, हेमंत, सुनेजा, मयंक अरोड़ा, शिवम टुटेजा, दिनेश अरोड़ा, जगदीश पनेसर, तरुण प्रभाकर, विशाल, रोहन खुराना, एडवोकेट विनोद बिष्ट, अभिनव गुप्ता, कमल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।