ऋषिकेशः प्रथम पीएम स्व. नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया स्मरण

आधुनिक भारत के निर्माता, प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू को उनकी 57वीं पुण्यतिथि पर ऋषिकेश कांग्रेस ने स्मरण किया। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।

नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि भारत को आधुनिक बनाने में आजादी के बाद किए गए प्रयासों के कारण ही आज विश्व के चोटी के देशों में शुमार होता है, स्व. नेहरू द्वारा जो औद्योगीकरण आरंभ किया गया उसके कारण आज देश में ओएनजीसी व बीएचएल जैसे संस्थान है, हमारे साथ ही आजाद हुए पाकिस्तान मे लोकतंत्र का कोई अस्तित्व नहीं है जबकि भारत का लोकतंत्र विश्व में सबसे आगे हैं यह सब स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ही संभव है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि देश में नेहरू द्वारा किए गए कारण ही देश एक महान लोकतांत्रिक देश बना विविधता में एकता की मिसाल भी आज नेहरू की ही देन है।
इसके साथ ही पूर्व राज्य मंत्री, पूर्व प्रदेश महासचिव व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. जयपाल सिंह जाटव के निधन पर भी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन भी रखा।

इस अवसर पर अध्यक्ष सरोज देवराड़ी, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पार्षद राकेश सिंह, राजकुमार तलवार, चंदन सिंह पवार, मधु जोशी, जितेंद्र पाठी, रुकम पोखरियाल, विक्रम भंडारी, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, अनु शर्मा ,संदीप बस्नेत ,योगेश शर्मा, नंदकिशोर जाटव, पुरंजय राजभर आदि उपस्थित थे।

उधर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज जहॉं एक ओर भाजपा इतिहास को बदलने का काम कर रही साथ ही पौराणिक धरोहरों को बेचने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के द्वारा तमाम संस्थान बनाये गये जिसमें आज एम्स जैसे संस्थान इस कोरोना काल में लोगों की जीवन बचाने का काम कर रहे हैं ।नेहरू जी के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू करना ये उनके मुख्य उद्देश्य रहे इन उद्देश्यों को हमें आज की युवा पीढी को अवगत कराना होगा ताकि सरकार जो झूठ परोस रही है उसको झुठलाया जा सके ।

इस उपलक्ष में पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, सेवादल जिला अध्यक्ष राकेश कंडियाल, उप प्रधान रोहित नेगी, यश अरोड़ा, गोकुल रमोला, कुंवर सिंह गुसाई, प्रदीप रावत, निर्मल रांगड़, भजन सिंह चैहान, प्रदीप सजवाण आदि लोग उपस्थित रहे ।