नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था का पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने किया उद्धाटन

गौराज विला न्यू मोथोरोवाला रोड पर नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था का उद्धाटन मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, अति विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, अतिथि दीपक राजपूत तथा संस्था की संचालक सुमन नैनवाल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ना है तथा उन्हें एक बेहतरीन मंच प्रदान करना भी है। इसी कडी में संस्था द्वारा महिलाओं के लिए एक दिवसीय हुनर हाट भी लगाया गया। जिसमें विभिन्न स्वयं सेवी संथाओ और समूहों की महिलाओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया और अपने प्रोडक्ट्स का स्टॉल इस हॉट में प्रदर्शन के रूप में लगाया।

साथ ही इस हॉट में गढ़वाली लोकगायिका अर्चना सती ने अपनी सुरीली आवाज़ से सभी का मन मोह लिया। इसी कड़ी में संस्था द्वारा महिलाओ के स्वास्थ्य पर चर्चा एवं मार्गदर्शन हेतु डॉक्टर अनुमेहा जोशी के द्वारा महिलाओ से जुडी समस्याओ और उनके निदान के बारे में बताया गया।

हुनर हॉट में गौराज पहाड़ी फसल और हस्तशिल्प का स्टॉल लोगो के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमे स्टॉल द्वारा पहाड़ी फसलों के साथ साथ झंगोरे की खीर, आरसा, भांग की चटनी, और मँडुए(कोदा या रागी) के बिस्कुट परोसे गए।

साथ ही परी रेस्टोरेंट जिसमे मास्टर सेफ रणवीर सिंह नेगी ने विभिन्न पहाड़ी व्यंजनों को परोसा एक अलग ही रूप में लोगो को परोसा। जिसे ठण्ड के मौसम में लोगो द्वारा खूब सराहा गया।

हुनर हॉट का सम्पूर्ण संचालन ष्श्री देवेश नैनवाल फाउंडर आर्किटेक्चर कंसलटेंट एवं गौराज पहाड़ी फसल एवं हस्तशिल के द्वारा किया गया।