पुलिस महानिदेशक से मिला देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, व्यापारिक हित को लेकर की वार्ता

आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की ऋषिकेश इकाई के सदस्यों ने अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में देहरादून पुलिस मुख्यालय में अशोक कुमार को पुलिस महानिदेशक बनने की शुभकामनाएं और बधाई दी गईं। साथ ही नगर ऋषिकेश के लिए पुलिस द्वारा अपने स्तर पर एक बड़ी कार पार्किंग स्थाई बनाई जाय चारधाम आने वाला यात्री नगर में अपने वाहन पार्क कर नगर में सुचारू रूप से घूम सके तथा यहां का व्यापार बढ,े जिसके लिए उन्होंने यातायात महानिदेशक केवल खुराना को इस दिशा में समुचित प्रयास करने के आदेश दिए।

नगर में त्रिवेणी घाट, 72 सीढ़ी, सांई घाट, नाव घाट आदि स्थानों में जानकारी के अभाव में डूबने वाली बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए राजकुमार अग्रवाल ने एक राफ्ट, जल पुलिस कर्मियों सहित स्थाई रूप से त्रिवेणी घाट पर नियुक्त करने की मांग की। जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए अपने सक्षम अधिकारी को आदेश दिया। साथ ही 13 जनवरी 2021 को लोहड़ी कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया, जिसे पुलिस महानिदेशक ने स्वीकार किया। मौके पर अभिषेक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुदामा शर्मा, मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।