कोर्ट के आदेश पर दो पर मुकदमा दर्ज

अधिवक्ता सोन त्यागी ने बताया कि वजीराबाद दिल्ली निवासी प्रमोद त्यागी पुत्र स्वर्गीय राजेश्वर त्यागी निवासी मकान नंबर 45 हाल निवासी विनोद विहार छिद्दरवाला विनोद विहार में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं।उनके मकान के पीछे शिव सिंह कलवा नाम का व्यक्ति रहता है ,वे उनके मकान को होटल के लिए खरीदना चाहता था। जिसके बाद उन्होंने उन्हें मकान बेचने से मना कर दिया। लेकिन इसके बाद वे उनके साथ रंजिश रखने लगे 3 मार्च की रात को वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ उनके घर पर पहुंचे और जबरन उनकी गाड़ियों शीशे तोड़ दिए। साथ ही मकान का मेन गेट भी तोड डाला।

कोर्ट के आदेश पर शिव सिंह थलवाल पुत्र उमेश सिंह थलवाल, सोहन सिंह थलवाल सहित अन्य लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।