Daily Archives: May 5, 2020

यूपी के विधायक सहित 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

मुनिकीरेती पुलिस ने यूपी में महराजगंज की नौतनवा सीट से विधायक और उनके 11 साथियों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष राम किशोर सकलानी ने बताया कि बीते तीन मई की रात को ब्यासी पुलिस बैरियर पर चेकिंग के दौरान यूपी की नौतनवा विस से विधायक अमनमणि त्रिपाठी तीन कारों में अपने 11 साथियों के साथ पहुंचे। पुलिस के रोके जाने पर उन्होंने अपर जिलाधिकारी देहरादून की अनुमति दिखाई। इस अनुमति में विधायक के अलावा सिर्फ आठ लोगों की ही अनुमति थी, जबकि तीनों गाड़ियों में 4-4 कुल 12 लोग सवार थे। अनुमति में एक कार में तीन लोगों को सवारी अनुमन्य की गई थी। इसके अलावा इन लोगों ने मास्क भी नहीं पहने थे। इस पर थानाध्यक्ष ने गलत तथ्यों पर अनुमति प्राप्त करना पाते हुए आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष ने आरोपियों की पहचान विधायक अमनमणि त्रिपाठी, विनय सिकरवाल, मनीष, संजय, रितेश यादव, अजय यादव, ओमप्रकाश यादव, मायाशंकर सभी निवासी गोरखपुर, उमेश चौबे निवासी महाराज गंज, जय प्रकाश तिवारी निवासी पटेल नगर देहरादून, सुधाकर मिश्र निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश, श्रीप्रकाश निवासी बलिया के रूप में कराई है।

ठेका खुला सात बजे, लाइन लगी छह बजे

टिहरी जनपद की मुनिकीरेती क्षेत्र में खाराश्रोत स्थित अंग्रेजी शराब का ठेका सुबह सात बजे खुला। मगर, इससे पूर्व सुबह छह बजे ही यहां लंबी कतार लग गई। ठेके पर जिला देहरादून के ऋषिकेश और हरिद्वार, रूड़की से भी लोग … read more

मुख्यमंत्री ने विभागीय प्रमुखों को दिये प्रदेश की आर्थिकी में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों के साथ कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर मंथन किया। इस अवसर पर राज्य की आर्थिकी में सुधार लाने तथा आजीविका … read more