Daily Archives: October 12, 2016

पीड़ित परिवार को सीएम ने दी आर्थिक सहायता

बागेश्वर।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने काण्डा तहसील के ग्राम भेंटा करड़िया में मृतक सोहन राम के घर पहुचकर मृतक के माता-पिता एवं उसकी पत्नी से मुलाकात कर मृतक सोहन लाल की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार केा इस दुःख की घडी में शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने दुःखी परिवार के प्रति सान्त्वना व्यक्त कर उन्हें सरकार से हर सम्भव सहायता देने क आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति उत्पीड़न योजना के तहत 5 लाख 62 हजार 500 का चैंक तथा राज्य सरकार की ओर से 5 लाख का चैंक मृतक परिवार को सौंपते हुए जिलाधिकारी को इसमें से ढाई लाख का चैक मृतक के माता-पिता का संयुक्त खाता खोलकर उनके खाते में जमा करने तथा ढाई लाख का चैंक मृतक के बच्चों के नाम के खाते में जमा करने के निर्देश दिये। उन्होंने गांव में मिनी ऑंगनबाडी केन्द्र खोलने तथा मृतक की पत्नी की तैनाती इस केन्द्र में करने की घोषणा की। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय का आह्वान करते हुए कहा कि यह परिवार सभी का है हम सभी को मिलकर इस परिवार के साथ खडा होना है।

106a

कहा कि इस बेटी के ऊपर दुःख का पहाड टूट कर आया है मैं मृतक के मॉ-बाप से क्षमा मांगने आया हू इस परिवार की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मृतक की पत्नी को हिम्मत दिलाते हुए कहा कि उनके बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का भी पूरा-पूरा ध्यान रखा जायेगा। कहा कि उन्हें बेटा बनकर हिम्मत जुटानी है हम सब उनके साथ है उन्हें किसी प्रकार की परेषानी नहीं होने दी जायेगी। इस मौके पर विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेन्द्र सिंह टंगडिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र परिहार, पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा, जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल, मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, उपजिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, उपजिलाधिकारी गरूड रविन्द्र सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

देहरादून। बीजापुर गेस्ट हाऊस में मुख्यमंत्री हरीश रावत से राज्यमंत्री सुशील राठी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकत्री/मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री रावत ने कुछ बिन्दुओं पर सहमति जताते हुए कैबिनेट में रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने … अधिक पढे ….

पॉवर अवार्ड ट्रॉफी सीएम को भेंट की

देहरादून। मुख्यमंत्री हरीश रावत से मंगलवार को बीजापुर हाउस मे उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने भेंट की। उन्होंने पिछले माह 24 सितम्बर को गोवा में आईपीपीएआई द्वारा आयोजित पॉवर अवार्ड में उत्तराखण्ड को देश के 16 … अधिक पढे ….

वृश्चिक लग्न में होंगे भगवान केदारनाथ के कपाट बंद

-एक नवंबर को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए होगी रवाना -भगवान तुंगनाथ के कपाट सात नवम्बर को धनु लग्न में होंगे बन्द -मद्महेश्वर के कपाट 22 नवम्बर को साढ़े आठ बजे वृश्चिक लग्न में होंगे बंद रुद्रप्रयाग। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में … अधिक पढे ….

एनडी तिवारी को लेकर राजनीतिक पार्टियों में बेचैनी

देहरादून/हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने 18 अक्टूबर को हल्द्वानी में अपना जन्मदिन मनाने की घोषणा क्या कर दी, इसके भी राजनीतिक निहितार्थ निकाले जाने लगे। कांग्रेसी खेमे में बेचैनी तो समाजवादी पार्टी में भी सुगबुगाहट है। कयास लगाए … अधिक पढे ….

मुख्यमंत्री ने ढोलक बजाकर आनन्द उठाया

नैनीताल। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नैनीताल पहुचे। श्री रावत तल्लीताल से मल्लीताल तक रामलीला झॉकी व दुर्गा माता डोला के साथ पैदल भम्रण कर जनसम्पर्क किया। उन्होंने झॉकी के साथ झोड़ा किया व ढोलक … अधिक पढे ….

कुमांऊ साहित्यिक महोत्सव का आगाज

रामनगर। कुमांऊ साहित्यिक महोत्सव (केएलएफ) का दूसरा संस्करण आज से शुरू हो गया है। यह महोत्सव 13 अक्टूबर तक जिम जंगल रिट्रीट ग्राम ढेला रामनगर (जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान) में होगा। 14 व 15 अक्टूबर को धनाचुली में आरोहा में … अधिक पढे ….

पहाड़ से बचने के चक्कर में अफसरों ने डूबो दिया एकमात्र जड़ी-बूटी शोध संस्थान

देहरादून। एक तरफ राज्य सरकार जहां प्रदेश में जड़ी-बूटियों की खोज के लिये संजीवनी प्राधिकरण बनाने की बात कह रही है, वहीं राज्य का एकमात्र जड़ी-बूटी शोध संस्थान शासन की लापरवाही और देहरादून में रहने के मोह के चलते धीरे-धीरे … अधिक पढे ….

दोहरे प्रभार की व्यवस्था में संशोधन

देहरादून। शिक्षा अधिकारियों के तबादलों में रह गई विसंगतियों के साथ ही दोहरे प्रभार की व्यवस्था में संशोधन होगा। कुछ जिलों में कनिष्ठ अधिकारियों को वरिष्ठ अधिकारियों से बड़ा जिम्मा दिया गया है। इन विसंगतियों को दूर करने को शासन … अधिक पढे ….

हरिद्वार से दिल्ली तक निकलेगी गंगा-यमुना समरसता यात्रा

ऋषिकेश। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में समता अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक व उत्तराखंड प्रभारी सचिदानंद शर्मा ने कहा कि 21वीं सदी में भी विकास के मुद्दे को छोड़ कर जाति के मुद्दों को पकडऩे वाला समाज … अधिक पढे ….