Daily Archives: September 26, 2016

भूमिधरी के अधिकार की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन

विस्थापितों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम हरीश रावत को भेजा ज्ञापन
ऋषिकेश।
सोमवार को विस्थापित समन्वय विकास समिति के बैनर तले सैकड़ों टिहरी बांध प्रभावित जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक तहसील का घेराव जारी रखा। समिति अध्यक्ष हरि सिंह भण्डारी ने कहा कि 16 साल बीतने के बाद भी विस्थापित परिवारों को भूमिधरी का अधिकार नहीं मिल पाया है।

102

टिहरी बांध के लिए 12 ग्राम सभाओं के तीन हजार परिवारों को वर्ष 2000 में पशुलोक में बसाया गया था। बताया कि लंबे समय तक मांग पूरी न होने के बाद वे बीती 25 जुलाई से सामुदायिक भवन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। लेकिन सरकार अब भी उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में बसाए परिवारों को जल्द भूमिधरी का अधिकार नहीं दिया तो आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा। मौके पर मौजूद एसडीएम कुश्म चौहान के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने सीएम हरीश रावत को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर बेताल खरोला, सब्बल सिंह राणा, करण सिंह रावत, उमाकांता बिज्लवाण, यशपाल सिंह, प्रताप सिंह राणा, सुरेन्द्र सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह चौहान, विजयपाल, जगदंबा सेमवाल, कुशला राणा, मतादेवी पंवार, देवेश्वरी देवी, नीलम नौटियाल, लक्ष्मी खण्डूडी, सीता नौटियाल, लज्जा देवी, इंदु बहुगुणा, विमला देवी पंवार, पार्वती बुटोला, पार्वती नेगी, मंसूरी राणा, रोशनी बडियार, शकुंतला राणा, सरोजनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

पर्यटन मंत्री ने दी, खुली चुनौती

मैं टिहरी से चुनाव लडूंगा, जिसे लड़ना है लड़े : धनै पर्यटन मंत्री ने कहा, कांग्रेस को विकास के नाम समर्थन दिया दिनेश धनै ने कांग्रेस के बैनर से चुनाव लड़ने से किया इनकार ऋषिकेश। पीडीएफ कोटे से कैबिनेट मंत्री … अधिक पढे ….

स्थायी निवासी को बैंक देगा आसान शर्तों पर पचास हजार तक ऋण

ऋषिकेश। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक व्यापारियों को 50 हजार रुपये तक आसान शर्तों पर ऋण देगा। इसके लिए व्यापारी के पास उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है। लक्ष्मणझूला मार्ग स्थित मुख्यालय में रविवार को आयोजित उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक … अधिक पढे ….

धूम सिंह रावत का गढ़वाली एलबम ‘पदमा’ लांच

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री दिनेश धनै ने की लांचिंग यू-ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं एलबम के गीत कों ऋषिकेश। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री दिनेश धनै ने गायक धूम सिंह रावत के गढ़वाली एलबम ‘पदमा’ के गीतों को लांच किया। … अधिक पढे ….

महान चिंतक थे पंडित दीन दयाल उपाध्याय

भाजपाईयों ने धूमधाम से मनाया शताब्दी वर्ष ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया। भाजपाइयों ने नगर पालिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिक्षाविद् देवेन्द्र स्वरूप सकलानी ने कहा कि एकात्म … अधिक पढे ….

शहीद सैनिकों के लिए यज्ञ का आयोजन

ऋषिकेश। कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ ने रेलवे स्टेशन परिसर में बटवृक्ष के नीचे उरी हमले में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया। वहीं भूमि पट्टे की मांग को लेकर प्रकोष्ठ का धरना 103वें … अधिक पढे ….

संदिग्ध हालात में दो युवकों की मौत

ऋषिकेश। दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर शान्तिनगर निवासी विवेक गुप्ता (26) की तबीयत बिगड़ गई। युवक को लेकर भाई विनय गुप्ता सरकारी अस्पताल पहुंचे, … अधिक पढे ….

बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की

ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से वंदेमारम कुंज स्कूल में बच्चों को खाद्य सामग्री और कपड़े बांटे गए। रविवार को क्लब से जुड़े सदस्य चीला मार्ग स्थित वंदे मातरम स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने डिस्ट्रिक्ट की बाल वृद नारी-स्नेह … अधिक पढे ….

आर्थिक तंगी से परेशान महिला गंगा में कूदी

बच्चों में मची चीख पुकार, कर्ज में दिए पैसे नहीं मिलने पर परेशान थी महिला ऋषिकेश। आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बैराज पर मौजूद लोगों ने महिला को बचा लिया और … अधिक पढे ….

एक ही रात में चार दुकानों के ताले टूटे

डोईवाला। पुलिस के अनुसार कान्हरवाला में थानो मार्ग पर सुशील ममगाईं की टेलीकॉम शॉप है। रविवार सुबह पर दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर आधा खुला मिला। दुकान के ताले भी टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरी पड़ा था। चोर दुकान … अधिक पढे ….