Daily Archives: September 2, 2016

सरकार से नया आबाद ग्रांट एक्ट लागू करने की मांग

104
एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
ऋषिकेश।
उत्तराखण्ड गरीब बेघर प्रकोष्ठ के लोग तहसील में गरजे। धरना स्थल से वादा निभाओ रैली लेकर तहसील पहुंचे प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एसडीएम कुश्म चौहान के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है। चेताया कि मांग पूरी न हुई तो उग्र आंदोलन होगा।
गुरूवार को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ के लोगों ने संयोजक विजयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में वादा निभाओ रैली निकाली। रैली धरना स्थल से तहसील परिसर पहुंची। रैली में मौजूद बड़ी संख्या में गरीबों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो प्रकोष्ठ के लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में सोहन सिंह रौतेला, सुमित चौधरी, गौर सिंह पंवार, हंसराज बलूनी, बलवंत सिंह बिष्ट, ऋषि कश्यप, लोकेंद्र, राहुल कुमार, छोटेलाल, सतपाल देवेंद्र, कुसुमनाथ, राजेश्वरी, किरन नेगी आदि शामिल थे।

प्रशासन ने दी चेतावनी
वादा निभाओ रैली को लेकर पहुंचे प्रकोष्ठ के संयोजक विजयपाल सिंह रावत को एसडीएम कुश्म चौहान ने चेतावनी दी है कि आगे से इस प्रकार की रैली या धरना प्रदर्शन की पूर्व सूचना प्रशासन को बताई जाये। उन्होंने धरना स्थल पर बैठे लोगों का भी सत्यापन उपलब्ध कराने को भी कहा। कहा कि धरना स्थल पर चल रहे क्रमिक अनशन की अनुमति के मामले में भी प्रकोष्ठ के लोगों की कई शिकायतें आ चुकी हैं।

खटीमा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजली दी

ऋषिकेश। खटीमा गोली कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद किया गया। राज्य गठन के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले शहीदों ने प्राणों की प्रवाह न करते हुए आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया। इसिलिए शहीदों को हर बार … अधिक पढे …

महिलाओं को दिए जा रहे आत्म सुरक्षा के टिप्स

ऋषिकेश। बेटियां भी अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता है। यह बात पौड़ी जिले की एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कही। एसएसपी ने परमार्थ निकेतन योगा हॉल में पांच दिवसीय महिलाओं के लिए आयोजित आत्म … अधिक पढे …

रसूख के आगे बौना पड़ा पालिका प्रशासन

अवैध होर्डिंग्स पर नही हो पा रही कार्रवाई ऋषिकेश। नगर पालिका ऋषिकेश का प्रशासन रसूखदारों के आगे बौना साबित हो रहा है। नोटिस में दी गयी समय अवधि बीत जाने के बाद भी पालिका प्रशासन ने अब तक अवैध होर्डिंग्स … अधिक पढे …

बदरीनाथ हाईवे चार घंटे बंद रहा

चट्टान टूटकर सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही हो गई ठप मुनिकीरेती। ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे-58 गुरुवार को कौड़ियाला के पास चार घंटे बंद रहा। पहाड़ी से चट्टान टूटकर सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इससे … अधिक पढे ….

पुलिस ने 9 वारंटी दबोचे

ऋषिकेश। कोतवाली वीसी गोसाईं ने बताया कि एसएसपी दून के निर्देश पर क्षेत्र के 9 वारंटियों को दबोच लिया गया है। जिन्हें गुरूवार को कोर्ट में पेश किया गया। बताया कि वारंटियों में सरोज निवासी नई जाटव बस्ती को आबाकरी … read more

डोईवाला में भगवा लहराया

एबीवीपी के लोकेश राणा बने अध्यक्ष, आर्यन ग्रुप के दीपक सचिव चुने गए डोईवाला। ऑटोनॉमस कॉलेज ऋषिकेश के बाद डोईवाला डिग्री कॉलेज में भी अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने कब्जा किया है। छात्रसंघ चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष पद पर … अधिक पढे ….

नरेंद्रनगर में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा

नरेंद्रनगर। नरेंद्रनगर डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में भी अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है। यहां एबीवीपी प्रत्याशी हरेंद्र सिंह ने एनएसयूआई के रवि तिवारी को 90 वोट से हराकर जीत हासिल की। जबकि उपाध्यक्ष पद पर … अधिक पढे …

छात्रसंघ चुनाव में 71 छात्रों ने नोटा के विकल्प पर लगाई मुहर

कोषाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 30 छात्रों ने नोटा का प्रयोग किया डोईवाला। अब छात्र राजनीति में भी नोटा का विकल्प कई प्रत्याशियों के समीकरण बदल सकता है। डोईवाला डिग्री कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में इसके संकेत दिखे हैं। यहां … read more

केंद्र सरकार पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

ऋषिकेश। पेट्रोल डीजल के दाम बढने पर कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार पर गरजे। गुरूवार को कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड़ पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर जनता को लूटने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं … अधिक पढे ….