Tag Archives: Uttarakhand Seed Certification Society

कोराना वायरसः देवप्रयाग विधायक ने सीएम राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि के रूप में एक माह का वेतन दिया है। कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण संस्था देहरादून, की ओर से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख की धनराशि दी गई। यह जानकारी अध्यक्ष, उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण संस्था राजवीर सिंह ने दी है। वहीं, पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने भी 11 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है।

उधर, कोविड-19 के दृष्टिगत जनजाति कल्याण निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की हैं। यह जानकारी निदेशक जनजाति कल्याण सुरेंद्र चंद्र जोशी ने दी। इसी क्रम में नुनावाला निवासी यशवंत सिंह रावत ने दो लाख रूपए का चेक एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह रावत ने 21 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।