Tag Archives: Telangana News

देश में चल रही है केवल मोदी वेवः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देर सायं तेलंगाना के महबूबनगर से भाजपा प्रत्याशी डीके अरुणा के समर्थन में इंटेलेक्चुअल मीटिंग को संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। हम सब जानते हैं कि इस बार केवल एक ही चर्चा है कि सरकार मोदी की बनने वाली है। उन्होंने कहा कि मैं आज सुबह से तेलंगाना में हूँ और लोगों से लगातार बात कर रहा हूँ। तेलंगाना में आज जहां जहां गया, मुझे दिख रहा है तेलंगाना में एक ही वेव चल रही है वो है मोदी वेव। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश दुनिया के सिरमौर देशों में शामिल हुआ है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हर क्षेत्र में दुनिया में हमारी गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि 2014 से पहले हमारे देश के बारे में भ्रष्टाचार और घोटालों वाले देश के रूप में चर्चा होती थी। हमारी पहचान दब्बू भारत की बन गयी थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। नया भारत बनाने का काम मोदी जी ने किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में हमारा आज मान-सम्मान बढ़ा है। 2047 तक मोदी जी ने देश के लिए विकसित भारत का संकल्प लिया है। जल्द भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना में दुनिया के बड़े देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी जबकि आज हमारी 5 वें नम्बर की अर्थव्यवस्था बन गयी है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्घ में जो हमारे बेटे बेटियां वहां फंस गए थे, उन्हें मोदी जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक वापस लाया गया। युद्ध विराम करवाकर मोदी जी ने यह करके दिखाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सैनिक परिवार में पैदा हुआ हूँ। पहले रोज आतंकी हमले होते थे लेकिन तब गोली चलाने के किये सेना को आर्डर लेना पड़ता था पर आज ऐसा नहीं है। अपनी होली, दीवाली मोदी जी सैनिकों के साथ मनाते हैं। उनका मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं। आज दुनिया का 50 प्रतिशत डिजिटल ट्रांसक्शन भारत में हो रहा है। देश में कश्मीर से धारा 370 हटाने से लेकर तीन तलाक का खात्मा करने के साथ ही भव्य राम मंदिर का निर्माण आज हो गया है।
उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा है और दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन है जो तुष्टिकरण की बात करते हैं। वे एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीन रहे हैं। अगर उनकी सरकार बनी तो आपकी संपति को छीनने का काम वे करेंगे। तेलंगाना में भी इन्होंने तमाम घोटाले किये है। यहां लूट खसोट की सरकार चल रही है। आज तक यहां बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। किसानों का दो लाख का कर्ज भी माफ नहीं किया। ये सब झूठ कि दुकान है। मुख्यमंत्री ने लोगों से यहां से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने इस दौरान लोगों को मतदान के बाद चारधाम यात्रा पर आने के लिए अपनी ओर से निमंत्रण भी दिया।

वारंगल में भ्रष्टाचार और लूटपाट रोकने के लिए उखाड़ फेंके बीआरएस और कांग्रेसः धामी

वारंगल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वारंगल ( तेलांगना) में भाजपा प्रत्याशी अरूरी रमेश के समर्थन में रोड शो किया और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का अभियान में जुटी बीआरएस और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का … read more