Tag Archives: Sri Hemkund Sahib Gurudwara Management Trust

आठ को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

धूमधाम से मनेगा गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व
तीन से 15 जनवरी तक होंगे आयोजन

ऋषिकेश।
गुरुवार को गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की बैठक की जानकारी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने दी। उन्होंने बताया कि गुरु गोविन्द सिंह महाराज के 350वें प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। तीन से 15 जनवरी तक प्रकाश पर्व का आयोजन होगा। अखंड पाठ तीन जनवरी से शुरू होकर पांच जनवरी चलेगा। तीन से छह जनवरी तक स्वास्थ्य शिविर के लिए लोग अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। आठ जनवरी को 40 से अधिक विशेषज्ञों की टीम स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। महिलाओं के लिए ब्रेस्ट स्क्रीनिंग की भी सुविधा रहेगी। दिनभर धार्मिक-ऐतिहासिक फिल्में दिखाई जाएंगी।
मुख्य कार्यक्रम 13 से 15 जनवरी तक श्री अखंड पाठ का होगा। 15 जनवरी को रक्तदान, कथा कीर्तन के साथ खालसायी खेल गतका करतब दिखाए जाएंगे। ऐतिहासिक प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। मौके पर प्रधान हाकम सिंह, कमला प्रसाद भटट, हरिमोहन गुल्हाटी, राजेन्द्र सेठी, सतपाल सिंह, कीमती लाल चावला, कृपाल सिंह, विनय उनियाल, सुधीर कुकरेती, गोबिन्द सिंह, वीरेन्द्र सिंह, मंगा सिंह, एसएस बेदी, उषा रावत, सरोज डिमरी, मदन मोहन शर्मा, विमला रावत, इन्द्रकुमार गोदवानी, दर्शन सिंह, एसएस बेदी, जितेन्द्र अग्रवाल, पूरण सिंह डंग, अर्जुन गुरबख्श्यानी आदि मौजूद रहे।