Tag Archives: Pragati Vihar Rishikesh

विश्व पर्यावरण दिवसः प्रगति विहार में पार्षद मियां ने की सांकेतिक पौधारोपण की शुरूआत

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर प्रगति विहार कॉलोनी में पौधारोपण की सांकेतिक शुरुआत की गई।

पार्षद व एडवोकेट राकेश सिंह मियां ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह सांकेतिक पौधारोपण अभियान चला रहे है। उनका अभियान भी रंग ला रहा है, आज उनके वार्ड में हर घर के बाहर एक पौधा अवश्य है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोविड महामारी के दौरान आक्सीजन की कमी बहुत हुई। इसका असल कारण यह है कि हमनें स्वयं अपने फायदे के लिए पौधों, पेड़ों को उखाड़ फेंका। यदि हर व्यक्ति प्रत्येक वर्ष एक भी पौधा लगाए और उसकी देखभाल करें तो आक्सीजन की कमी कभी महसूस नहीं होगी और पर्यावरण की स्वच्छ रहेगा।

पार्षद राकेश मियां ने आज स्वर्गीय उर्मिला सैनी पत्नी टेक चंद सैनी की स्मृति में पौधारोपण किया और यह संकल्प भी लिया कि जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है उनकी स्मृति में उनके घर के आगे एक – एक पेड़ अवश्य लगाएंगे। इस अवसर पर ऋषिकेश रेंज अधिकारी, एमएस रावत ने, पेड़ एवं ट्री गार्ड देने का आश्वासन भी दिया। इस स्मृति कार्यक्रम में प्रगति विहार समिति सचिव संजय नेगी, समाजसेवी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, कोरोना मृतक के पति टेक चंद सैनी, पुत्र सुशील सैनी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजिनी थपलियाल, धन सिंह बुटोला, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।