Tag Archives: Mahendra Bhatt MP

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर महेंद्र भट्ट को सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को राज्यसभा के सदस्य सम्यक रूप से निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महेन्द्र भट्ट के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने से केंद्र सरकार के स्तर पर राज्य के विकास से जुड़े विषयों के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी आएगी।