Tag Archives: Indian Journalists Association

भारतीय पत्रकार संघ ने सौंपी पत्रकार विनय पांडेय को नगर अध्यक्ष की कमान, महामंत्री अमित कंडियाल

भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी ने ऋषिकेश की नगर कार्यकारी का गठन किया। इसमें उन्होंने विनय पाण्डेय को नगर अध्यक्ष, भारतेन्दु शंकर पाण्डेय को उपाध्यक्ष, अमित कंडियाल को महामंत्री, रजत प्रताप सिंह को सचिव, सुरेंद्र सजवाण को संगठन मंत्री, राजेश चमोली को प्रचार मंत्री, दुर्गेश मिश्रा को अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। मनोहर काला, जितेंद्र चमोली को संरक्षक नामित किया गया।

जबकि दयाशंकर पांडे, सागर रस्तोगी, ईश्वर शुक्ला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी ने कहा कि स्वच्छ ईमानदार पत्रकार को ही निशुल्क सदस्यता दिलाई जायेगी। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विनय पाण्डेय ने सामाजिक मुद्दों को बेहतर ढंग से उठाने की बात कही। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश संरक्षक अनुज, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा, प्रदेश सचिव जाहिद हुसैन इदरीसी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एंव जिला अध्यक्ष कलीमुद्दीन आदि ने बधाई दी।