Tag Archives: Health problems and solutions concerning old age

विशेषज्ञों ने वृद्धावस्था में होने वाली समस्या और उनके निदान की दी जानकारी

ऋषिकेश।
मंगलवार को एम्स ऋषिकेश के ऑडिटोरियम में विशेषज्ञों ने बुजुर्गों को जानकारी दी। डॉ. सुरेश शर्मा ने सरकार के द्वारा बुजुर्ग लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. मीनाक्षी धर ने हड्डियों के कमजोर पड़ने, नींद संबंधी समस्या के बारे में चर्चा की। बताया कि खानपान संतुलित करने व नियमित व्यायाम करने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है। डॉ. मोनिका पठानिया ने सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों को बताया। डॉ. रुचि दुआ ने बुजुर्ग अवस्था में विशेष रुप से शरीर की देखभाल करने पर जोर दिया। 101
डॉ. शोभाएस अरोड़ा ने बुजुर्गों को मेडिकल सांइस की बारीकियां समझायी। शारीरिक क्षमता के अनुसार कार्य करने को जरुरी बताया। कहा कि भारतीय शैली को अपनाकर वृद्धावस्था में अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है। व्याख्यान कार्यक्रम में फुट हिल्स एकेडमी के बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में एम्स की ओर से डॉ. सुरेखा किशोर, डॉ. जया चतुर्वेदी, अंशुमन गुप्ता आदि उपस्थित थे।