Tag Archives: Ganga River Area

गंगा के तेज बहाव में बह रही महिला को बचाया

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गंगा में नहाते समय एक महिला पानी के तेज बहाव में आकर डूबने लगी। फरिश्ता बनकर आए जल पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू कर महिला को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला। महिला ने रेस्क्यू टीम का आभार जताया है।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10.30 बजे नावघाट में एक महिला गंगा में स्नान कर रही थीं। इसी बीच वह डुबकी लगाते समय पानी की तेज धारा में आकर बहने लगीं। खुद को खतरे में देख महिला ने बचाव के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवान सतर्क हुए और गंगा में डूब रही महिला को बचाने के लिए आपदा उपकरण से लैस होकर गंगा में छलांग लगा दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जल पुलिस के जवान गंगा में करीब 300 मीटर आगे तक बह चुकी महिला को पानी से सुरक्षित बाहर ले आए। पुलिस ने महिला की पहचान रीना (38) पत्नी धनीराम निवासी निकट कारगी चौक, देहरादून के रूप में कराई है। बताया कि महिला यहां गंगा स्नान के लिए आयी थी। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। रेस्क्यू टीम में जल पुलिस के जवान सुभाष ध्यानी, गजपाल सिंह, रविंद्र तोमर, विदेश चौहान, राकेश रावत, पुष्कर रावत, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

’’अविरल प्रोजेक्ट’’ से प्लास्टिक कूड़े के निस्तारण को मिलेगी मदद

धार्मिक और पर्यटन के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखने वाले ऋषिकेश को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नगर निगम क्षेत्र के अन्र्तगत निगम ने प्लास्टिक के कूड़े का निस्तारण करने की जो योजना बनाई है। अगर वह साकार होती … अधिक पढ़े …