Tag Archives: Fifth Dham of Uttarakhand

2024 फरवरी तक बनकर तैयार होगा उत्तराखंड सैन्य धाम

देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रबंध निदेशक उत्तराखंड पेयजल निगम रणवीर सिंह चौहान को निर्देश दिए कि फरवरी 2024 तक योजना को पूरा कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। इस लिहाज से देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश सैनिकों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण प्रदेश है। मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण विभाग को निर्देश दिए गये कि योजना माह फरवरी-2024 तक पूर्ण कराया जाये, जिस हेतु आवश्यक धनराशि कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम को शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

सैन्यधाम के निर्माण में देरी से नाराज हुए सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाय। कार्यों की चरणबद्ध कार्य योजना … अधिक पढ़े …

63 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य सैन्य धाम, किया गया भूमि पूजन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गुनियाल गांव, देहरादून में लगभग 63 करोड़ रूपए की लागत से बने रहे भव्य सैन्य धाम का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर शहीद सम्मान यात्रा का … अधिक पढ़े …

मुख्यमंत्री ने सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम सबकी भावनाओं से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी … अधिक पढे़ …