Tag Archives: Military Dham Uttarakhand

2024 फरवरी तक बनकर तैयार होगा उत्तराखंड सैन्य धाम

देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रबंध निदेशक उत्तराखंड पेयजल निगम रणवीर सिंह चौहान को निर्देश दिए कि फरवरी 2024 तक योजना को पूरा कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। इस लिहाज से देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश सैनिकों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण प्रदेश है। मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण विभाग को निर्देश दिए गये कि योजना माह फरवरी-2024 तक पूर्ण कराया जाये, जिस हेतु आवश्यक धनराशि कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम को शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

शहीद सैनिकों के आश्रितों का सरकार ने बढ़ाया अनुदान, अब मिलेंगे 15 लाख

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुरकुल गांव में भारतीय सेना के जज्बे, शौर्य और बलिदान के प्रतीक राज्य स्तरीय सैन्य धाम का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि विभिन्न युद्धों व सीमान्त झडपों तथा आन्तरिक सुरक्षा में … अधिक पढ़े …