Tag Archives: case filed against Congress leader

ऋषिकेशः मुकदमा वापस लेने और क्षेत्रीय विधायक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े कांग्रेसी

एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला पर दर्ज मुकदमें के विरोध में आज कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम की ओर से कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला पर मुकदमा दर्ज करवाएं जाने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई।

कांग्रेस कार्यकर्ता ऋषिकेश कोतवाली में एकत्रित हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता यहां सत्याग्रह पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी नोक-झोंक हुई। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर रायव और पूर्व काबीना मंत्री शूरबीर सिंह सजवाण ने कहा कि पुलिस ने स्थानीय विधायक के दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई की है। कहा कि विद्युत पोलों पर नाम लिखा होना जुर्म है तो यह नियम सब पर लागू होना चाहिए। विद्युत पोलों पर मुख्यमंत्री के कट आउट लगाना और विधायक ऋषिकेश के हाइटेंशन पोलों पर होर्डिंग लगाना भी जुर्म है। इन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि पोल पर पेंटिंग कर प्रचार करने पर ऊर्जा निगम के अधिकारी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। यह मुकदमा क्षेत्रीय विधायक के दबाव में हुआ है। विधायक द्वारा विभागीय अधिकारियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि सत्ता के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, मदन मोहन शर्मा, नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, दीपक जाटव, पार्षद मनीष शर्मा, राकेश सिंह मियां, देवेंद्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मधु जोशी, मनोज गुंसाईं, नवीन चंद रमोला, एकांत गोयल, प्रसाद पप्पू, लल्लन राजभर, विवेक तिवारी, दीपक भारद्वाज, जितेंद्र पाल पाठी आदि शामिल रहे।