शहीदी दिवस पर मेयर अनिता ने शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

शहीदी दिवस पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह को मेयर अनिता ममगाईं की ओर से श्रद्वांजलि अर्पित की गई।

नगर निगम परिसर पर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मेयर ने शहीदों को नमन किया। कहा कि भारत एक महान देश है। यह देश उन वीरों की कर्मभूमि रही है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए।

श्रद्वांजलि अर्पित करने वालों में​ पार्षद विजय बडोनी, राजेन्द्र बिष्ट, अनिता प्रधान, कमलेश जैन, मनीष मनवाल, अनिता रैना, अजीत सिंह, राजा राम, सुजीत यादव, गौरव कैंथोला, चुन्नू गुप्ता आदि शामिल थे।