कांग्रेस भवन में नव नियुक्त युवा प्रदेश सचिव विवेक तिवारी का हुआ भव्य स्वागत

तीर्थनगरी के युवा व पूर्व एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी के प्रदेश सचिव कांग्रेस बनने के बाद आज कांग्रेस भवन में भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस की विभिन्न शाखाओं से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विवेक तिवारी के स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस भवन रेलवे रोड में महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा नवनियुक्त प्रदेश सचिव विवेक तिवारी का स्वागत किया। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने संचालन करते हुए कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में जो नियुक्तियां हुई है उससे ऋषिकेश विधानसभा जनता में भारी उत्साह है आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस परचम लहराएगी। इससे पूर्व सैकड़ों युवाओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से कांग्रेस भवन रेलवे रोड तक जुलूस निकाला।

निर्दलीय पार्षदों को ज्वाइन कराएंगे कांग्रेसः तिवारी
नवनियुक्त प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने कहा कि आने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी। आने वाले दिनों में कई निर्दलीय पार्षद कांग्रेस का हाथ थामेंगे। कहा कि कांग्रेस को प्रदेशभर में मजबूती दिलाने के लिए वह अभियान चलाएंगे। प्रत्येक जिलें में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को कांग्रेस से जोड़ेंगे।

इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, त्रिलोक नाथ तिवारी, बलवीर रौतेला, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, विजयपाल रावत, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सरोज देवराड़ी, कांग्रेस नेत्री विमला रावत, पार्षद राधा रमोला, पार्षद राकेश मियां, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय धीमान, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष शिवा सिंह, कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री कपिल शर्मा, युवा नेता जितेंद्र पाल पाठी, कृष्णा राजभर, आशीष शर्मा, प्रिंस सक्सेना, विशाल सजवान, प्रवीण सजवान आदि उपस्थित रहे।