वीरभद्र मंडल में बूथ संयोजक सहित कई ने की इस्तीफे की पेशकश

भाजपा वीरभद्र मंडल के अंतर्गत अमित ग्राम शक्ति केन्द्र के सभी पांच बूथों के संयोजक पार्षद विपिन पंत व अध्यक्षों इस्तीफे की पेशकश की है।

आज संयोजक विपिन पंत ने सभी बूथ अध्यक्षों के साथ इसका फैसला किया है। इस्तीफे की पेशकश उन्होंने मंडल अध्यक्ष वीरभद्र को की है। संयोजक विपिन पंत ने बताया कि वीरभद्र मंडल की ओर से कई दायित्व बूथ संयोजक व अध्यक्षों की सहमति के ही कर दिए गए है। मंडल की ओर से बूथ संयोजक व अध्यक्षों को दरकिनार किया गया, जबकि दायित्व देने से पूर्व इनसे भी सहमति लेनी चाहिए थी।

इस्तीफा देने वालों में विपिन पंत, विरेन्द्र रमोला, सुन्दर मणि गौड, राज कोठारी, राजेश शाक्या, दिनेश असवाल, राहुल त्रिपाठी, मनोज ममंगाई, मोर सिंह, आशीष थपलियाल, अनिल फरस्वान, अवतार सिंह, सुनिल खंडूरी, मनोज सेमवाल, राजेश बडोनी आदि उपस्थित रहे।