तीरथ सिंह के सीएम बनने पर वीरभद्र मंडल में दिखा उत्साह

उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत के शपथ ग्रहण के बाद वीरभद्र मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाया।

मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने बताया मुख्यमंत्री बहुत लंबे समय से संगठन और जनता की सेवा करते आ रहे हैं। जिसका परिणाम आज भारतीय जनता पार्टी हाईकमान द्वारा उनको सीएम कुर्सी से नवाजा गया। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं ने हाईकमान का आभार व्यक्त किया।