समाज सेवा के लिए सम्मानित किए गए डा. राजे नेगी

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राजे सिंह नेगी के समाजसेवा व उत्कृष्ट कार्यों के लिउ सत्यमेव जयते समिति ने सम्मानित किया। समिति ने उन्हें गढ़ गौरव सम्मान से नवाजा।

हरिपुर कलां बिरलाफार्म स्थित श्री देवी प्रवीण आश्रम में सत्यमेव जयते समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। समिति अध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि डॉ नेगी पिछले एक दशक से लगातार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन करते रहे है। उसके अलावा हर रविवार को उनके द्वारा हरिपुर कलां में निशुल्क ओपीडी संचालित की जा रही है। चिकित्सा के साथ साथ गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनको लोकभाषा भी सीखा रहे है।

चिकित्सा, शिक्षा के साथ ही प्रदेश की लोकभाषा (गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी) के प्रचार प्रसार एवं उत्थान के लिए उनके द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय योगदान हेतु सत्यमेव जयते समिति द्वारा उनको गढ़ गौरव सम्मान से अलंकृत करती है। डॉ नेगी को यह सम्मान भारत माता मंदिर ट्रस्ट के महंत ललितानंद गिरी महाराज एवं कृष्ण प्रणामी धाम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी परपन्न महाराज, समिति अध्यक्ष अनिल जोशी, मनोचिकित्सक डॉ राजन बडोनी ने शाल ओढ़ाकर एवं सम्मानपत्र भेंट कर दिया।