उपलब्धिः तीर्थनगरी की द्रुविका ने अंतरराष्ट्रीय इ काता प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

शितो रियू इपोन कराटे डू अकितो इंटरनेशनल के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय इ काता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 11 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ऋषिकेश की कराटे कोच शिवानी गुप्ता ने भारत देश का प्रतिनिधित्व कर सीनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल कर भारत देश का परचम लहराया है। वही ऋषिकेश की सबसे छोटी उम्र की खिलाड़ी द्रुविका गुप्ता ने भी किड्स कैटेगरी में अंतराष्ट्रीय इ काता प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर तीर्थ नगरी का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर देवभूमि मार्शल आर्ट एकेडमी अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर, महासचिव अलक्षेंद्र सिंह, संचालक विपिन डोगरा, नरेंद्र चैहान, उत्तराखंड प्रेसिडेंट शिहान हिमांशु कुलेठा, उत्तराखंड महासचिव सेंसाई मिंटू सैनी, सेंसाई विनोद लखेरा, सेंसाई अजय गुरुंग, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।