Daily Archives: November 27, 2022

धामी ने विचलन का प्रयोग करते हुए 1 साल तक की ही व्यवस्था बनाई थी, फिर अकेले पुष्कर पर ही निशाना क्यों..

उत्तराखंड विधानसभा में तदर्थ भर्ती को विचलन से मंजूरी कोई 2022 में पहली बार नहीं दी गई। राज्य के लगभग हर सीएम के कार्यकाल में ये मंजूरियां दी गईं। ऐसा कोई हम नहीं कह रहे, बल्कि स्पीकर ऋतु खंडूड़ी की बनाई डीके कोटिया समिति की रिपोर्ट और खुद विधानसभा के हाई कोर्ट में दाखिल किए गए काउंटर में इस हकीकत का विस्तार से जिक्र किया गया है।
सबसे पहली बार 2001 में तत्कालीन सीएम नित्यानंद स्वामी ने 53 पदों पर तदर्थ भर्ती को विचलन से ही मंजूरी दी। इसके बाद कांग्रेस सरकार में सीएम एनडी तिवारी ने तो विचलन से तदर्थ भर्ती को मंजूरी देने का रिकॉर्ड ही बना दिया। उन्होंने 2002 में 28, वर्ष 2003 में 05, वर्ष 2004 में 18, वर्ष 2005 में 08, वर्ष 2006 में भी जाते जाते 21 पदों को मंजूरी दी।
इसके बाद वर्ष 2007 में सीएम बने बीसी खंडूड़ी ने तो कुर्सी संभालने के महज कुछ महीने के भीतर ही 27 पदों पर तदर्थ भर्ती को मंजूरी दी। इन्हीं भर्तियों में उन्होंने अपने पर्यटन सलाहकार प्रकाश सुमन ध्यानी की बेटी, अपने खासमखास महेश्वर बहुगुणा के बेटे, अनिल नेगी की पत्नी, मेयर गामा की पत्नी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के साले समेत कई अपने करीबियों को विधानसभा में बेकडौर से भर्ती कराया। इसके बाद वर्ष 2014 में सात और 2016 में 149 पदों पर तदर्थ भर्ती की विचलन से मंजूरी तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने दी। यही परंपरा 2022 में भी जारी रही। विचलन से सीएम की ओर से दी मंजूरी का अर्थ ये नहीं की कुछ भी कर लिया जाए। भर्ती को लेकर जो भी प्रक्रिया अपनाई जाती है, वो स्पीकर के स्तर पर ही होती है। पहली बार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ही स्पीकर की मनमानी को नियंत्रित किया। सख्त व्यवस्था बनाई की पदों की मंजूरी सिर्फ एक साल के लिए दी गई। जिसे दिसंबर 2022 में ही समाप्त हो जाना था। इस तरह उत्तराखंड के इतिहास में अकेले पुष्कर धामी ऐसे सीएम हैं, जिन्होंने विधानसभा में स्पीकर को भी भर्ती के मामले में नियंत्रित कर एक मिसाल कायम की।

हिमाचल के बाद दिल्ली निकाय चुनावों में भी धामी-धामी

हिमाचल विधानसभा चुनाव की तरह ही दिल्ली नगर निकाय चुनाव में भी धामी-धामी हो रहा है। दिल्ली दंगल में देवभूमि के सीएम को सुनने के लिए उमड़ रही भीड़ यह दर्शा रही है कि मुख्यमंत्री धामी वहां भी खूब लोकप्रिय … अधिक पढ़े …

शूटर अर्श, युवराज, उत्सव और शौर्य ने भारतीय टीम के जनवरी में होने वाले ट्रायल के लिए किया क्वालीफाई

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में खेली जा रही 65वीं 10 मीटर एयर राइफल पुरूष वर्ग में देहरादून की स्नाइपर शूटर अकादमी के 4 शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगामी जनवरी माह में होने वाले इंडियन टीम के ट्रायल्स के … अधिक पढ़े …

नौसेना में अफसर बना पौड़ी का लाल अभिनव

पौड़ी के एक लाल अभिनव रावत ने शनिवार को नौसेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन हासिल कर लिया है। केरल के इजीमाला स्थित नेवल अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद अभिनव नौसेना की मुख्यधारा में शामिल हो … अधिक पढ़े …

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने एमसीडी चुनाव में प्रचार कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे

सूबे के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली एमसीडी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर घर-घर जाकर वोट मांगे। रविवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने शालीमार बाग में पार्टी प्रत्याशी रेखा … अधिक पढ़े …

उत्तराखंडः गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं की मजबूती पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि चिन्यालीसौड़ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं की … अधिक पढ़े …

दो दिवसीय लोक संस्कृति कार्यक्रम जनवरी में आयोजित करेगी गढ़ भूमि लोक संरक्षण समिति

गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति ढालवाला द्वारा माह जनवरी 2023 में दो दिवसीय लोक संस्कृति कार्यक्रम आयोजित करेगी। गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति ढाल वाला द्वारा जनवरी 2023 में दो दिवसीय लोक संस्कृति कार्यक्रम के संदर्भ मे आसाराम … अधिक पढ़े …

नई दिल्ली में कार्यकर्ताओं के साथ सीएम धामी ने सुनी मन की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम हम … अधिक पढ़े …