Daily Archives: November 10, 2022

अपणी सरकार ऐप के जरिए 427 सेवाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचायें

अपणी सरकार के अन्तर्गत ऑनलाईन की गयी सभी 427 सेवाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचे इसके लिए प्रचार प्रसार का अभियान चलाया जाए, साथ ही, ई-ऑफिस का प्रयोग भी अधिक से अधिक किया जाए, ताकि पेपरलेस ऑफिस की ओर उन्मुख हों। यह निर्देश मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी की बैठक के दौरान दिए।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित कर कैपेसिटी बिल्डिंग पर भी फोकस किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपणी सरकार ऐप को यूजर फ्रेंडली और स्मार्टफोन फ्रेंडली बनाया जाए, ताकि सभी इसका प्रयोग आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से आमजन घर बैठे क्या-क्या कार्य करवा सकते हैं, इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए, ताकि लोग इसका प्रयोग कर सकें।
मुख्य सचिव ने स्वान के माध्यम से निर्बाध कनेक्टिविटी को बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में 1246 टॉवर लगाए जाने पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों को टावर के लिए भूमि चिन्हीकरण के कार्य में तेजी लायी जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आईटीडीए और बीएसएनएल को नेटवर्क की 100 प्रतिशत कवरेज के लिए मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों पर विशेष फोकस किए जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने ITDA CALC द्वारा कराए जा रहे कोर्स के साथ इसका सर्टिफिकेट दिए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रॉन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर को बढ़ावा देते हुए ड्रॉन रिपेयर प्रोग्राम भी चलाए जाएं। उन्होंने डिजीलॉकर में अधिक से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि सर्टिफिकेट डिजीलॉकर में उपलब्ध कराए जाएं।
इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली एवं निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

इंडियन नेशनल कार्टाेग्राफिक एसोसिएशन का हुआ 42वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन (INCA) की 42वीं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO), देहरादून द्वारा 09 से 11 नवंबर 22 तक किया जा रहा है। आज बुधवार 9 नवम्बर 2022 को INCA के इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में … अधिक पढ़े …

आवाज सुनो पहाड़ो की.. राज्य के उभरते कलाकारों की आवाज भारत में में पहुंचायेगाः सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में शारदा स्वर संगम फिल्म प्रोडक्शन एवं हमरो पहाड़ उत्तराखंड सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित ‘‘आवाज सुनो पहाड़ो की‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड … अधिक पढ़े …

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया राज्य निर्माण संघर्ष को पाठ्यक्रम में शामिल करने संबंधी फैसले का स्वागत

भाजपा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य निर्माण आंदोलन के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए स्वागत किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने संगठन व प्रदेशवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री को … अधिक पढ़े …

मुख्य सचिव ने दिए, प्रत्येक सप्ताह और पाक्षिक रूप से प्रस्तावों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के सम्बन्ध में बैठक हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को स्वीकृत लक्ष्य के सापेक्ष अगले एक … अधिक पढ़े …