Tag Archives: Uttarakhand BJP

सीएम ने किया राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आग्रह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और जनता तक राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, और इन प्रयासों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग वोकल फॉर लोकल अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों से जनता से संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद ही जनसेवा का सबसे मजबूत माध्यम है, और यही लोकतंत्र की असली शक्ति भी है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहाः सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, … read more

महेंद्र भट्ट भाजपा के दूसरी बार बने प्रदेश अध्यक्ष

ओम के उच्चारण के साथ भाजपा प्रदेश परिषद में प्रदेशाध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट भट्ट का सर्वसम्मिति से अनुमोदन किया है। वहीं राष्ट्रीय परिषद के लिए भी 8 सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की गई। इस मौके पर एकसुर में … read more

उत्तराखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और मार्गदर्शन का प्रतिफल है विजयः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव में सभी पांचों सीटों पर विजयी बनाये जाने पर ’प्रदेश की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया है’। मुख्यमंत्री ने ’इस विजय को पार्टी कार्यकर्ताओं, सभी पदाधिकारियों … read more

सीएम ने पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस पर फहराया झंडा

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा उत्तराखण्ड की पत्रिका देवकमल का विमोचन भी … read more

उत्तराखंडः रूद्रपुर में पीएम मोदी का शंखनाद, बोले नीयत सही तो नतीजे सही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद उधमसिंहनगर के रुद्रपुर में विजय शंखनाद रैली में प्रतिभाग कर उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शंख भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र … read more

अपर मुख्य सचिव ने दृष्टिपत्र 25 संकल्प 2022 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दृष्टिपत्र 25 संकल्प 2022 के लक्ष्यों के समयबद्धता से शीर्ष प्राथमिकता के साथ प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सचिवालय में इस सम्बन्ध में बैठक लेते हुए एसीएस राधा रतूड़ी ने विभिन्न … अधिक पढ़े …

राहुल की विदेशों में भारत की छवि को धक्का पहुंचाने की नाकाम कोशिश को पूरे देश ने देखाः भट्ट

भाजपा ने कांग्रेस के प्रस्तावित गांधी स्मारक पर मौन सत्याग्रह पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का गुणगान के लिए मौन सत्याग्रह कर रही है अथवा यूसीसी का विरोध … read more

प्रदेश कार्यसमिति में बोले सीएम, निस्वार्थ सेवा ही भाजपा संगठन का संकल्प रहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे ऑडिटोरियम हाथीबडकला में प्रदेश भाजपा कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही हमारे संगठन का संकल्प रहा है और ये हमारी कार्यशैली व संस्कारों से प्रतिबिंबित भी होता … read more

किसानों के परिश्रम और अथक प्रयासों के आगे बाकी सब सूक्ष्म-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित रजवाड़ा फॉर्म में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों हेतु चलाई जा रही … अधिक पढ़े …