Tag Archives: Vikram Singh Meteorological Director

21 जून में राज्य में दस्तक दे सकता है मानसून, सामान्य से ज्यादा होगी बारिश

इस वर्ष उत्तराखंड में बारिश सामान्य से ज्यादा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 21 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

अमूमन एक जून को केरल में दस्तक देने के बाद उत्तराखंड पहुंचने में मानसून को लगभग 21 दिन लगते हैं। इस वर्ष केरल मानसून अपने सही समय पर पहुंचा है। ऐसे में अगर बीच में सिस्टम प्रभावित नहीं हुआ तो उत्तराखंड में भी 21 जून के आसपास मानसून पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग ने इस वर्ष पूरे उत्तर भारत रीजन में मानसून की बारिश 102 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड में पिछले साल तक मानसून सीजन में सामान्य तौर पर 1229.1 मिमी बारिश होती थी। इस वर्ष सामान्य बारिश 1191 मिमी तय की गई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार भारत रीजन में मानसून अच्छा रहेगा।

मौसम केंद्र के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।